समाचार सच, हल्द्वानी। बनभूलपुरा थाना पुलिस ने सट्टा खेलते एक सटोरिए को पकड़ा है। उसके पास से नगदी और सट्टा पर्ची बरामद हुई है। उसके खिलाफ मुकदम दर्ज कर उसे कोर्ट में पेश किया गया।
बनभूलपुरा थाना पुलिस क्षेत्र में गश्त में थी। तभी उन्हें सट्टे की खाईबाड़ी करते हुए एक व्यक्ति दिखाई दिया। जिसे पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ लिया। पुलिस ने उसके पास से 1830 रुपए और सट्टा पर्ची बरामद की है। पकड़े गये युवक ने अपना नाम भूरा खान पुत्र दिलावर खान निवासी इंदिरा नगर बरसाती बताया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उसे जेल भेज दिया है।



सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440



