हल्द्वानी में 1270 रुपये की नगदी व सट्टा पर्ची के साथ पकड़ा गया सटोरिया

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। बनभूलपुरा थाना पुलिस ने 1270 रुपये की नगदी व सट्टा पर्ची के साथ एक सटोरिया को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे कोर्ट में पेश किया।

शनिवार की देर रात को बनभूलपुरा क्षेत्र में गश्त पर थी। इस दौरान पुलिस को सूचना मिली कि एक युवक टनकपुर रोड जवाहर नगर में सट्टे की खाईबाड़ी कर रहा है। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को धर दबोचा। उसके पास से 1270 रूपए की नगदी और सट्टा पर्ची बरामद हुई है। पकड़े गए सटोरिए ने अपना नाम अभिषेक आर्या पुत्र रमेश चन्द्र आर्या निवासी वार्ड नं0 13 राजेन्द्रनगर राजपुरा बताया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

यह भी पढ़ें -   हल्द्वानी में घरों से महिलाओं के वस्त्र चोरी करने वाला आरोपी दबोचा, कारण जानकर पुलिस भी हैरान

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440