बुर्जुग महिला ने की फाँसी लगाकर आत्महत्या

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। थाना रानीपोखरी के ग्राम सूर्यधार के जंगल में खैर के पेड़ में साड़ी के कपड़े से फांसी लगाकर एक बुर्जुग महिला ने आत्महत्या कर ली है। पुलिस ने मृतका के शव का पंचनामा भरकर कर पोस्ट मार्टम के लिये भेज दिया हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार धर्मपाल ग्राम प्रधान गडूल थाना रानीपोखरी ने सूचना दी कि उनकी ग्राम सभा ग्राम काटल थाना रानीपोखरी की रहने वाली श्रीमती शांति देवी पत्नी बलवीर सिंह रावत उम्र 58 वर्ष ने ग्राम सूर्यधार के जंगल में खैर के पेड़ में साड़ी के कपड़े से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। इस सूचना पर पुलिस बल तत्काल मौके पर पहुंचा जहां पहुंचकर पुलिस बल ने मृतिका शांति देवी के परिजनों व ग्राम सभा के अन्य लोगों की उपस्थिति में शव को पेड़ से नीचे उतारकर शव का पंचायत नामा भरा तथा घटनास्थल की फोटोग्राफी वीडियोग्राफी कराई। शव को पंचायतनामा की कार्यवाही के पश्चात पोस्टमार्टम के लिये एम्स अस्पताल ऋषिकेश भिजवाया गया।

पुलिस के अनुसार मृतिका श्रीमती शांति देवी के पुत्र ने 1 फरवरी को अपनी माता के 29 जनवरी को घर से बिना बताए चले जाने के संबंध में थाना रानीपोखरी में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। जिनकी काफी तलाश करने के पश्चात कोई जानकारी प्राप्त नहीं हो सकी थी। मृतिका के आत्महत्या करने के कारणों की जांच पुलिस द्वारा की जा रही है। मृतिका के पास से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440