समाचार सच, हल्द्वानी/हल्दूचौड़ (रिम्पी बिष्ट)। यूरोप में सिल्वर मेडल जीतकर वापस लौटी बॉक्सर लक्की राणा का यहां जोरदार स्वागत किया गया। साथ ही लक्की के उज्जवल भविष्य की कामना की गई। मोंटनेग्रो यूरोप में हुई अंतर्राष्ट्रीय यूथ बॉक्सिंग प्रतियोगिता में भारतीय मुक्केबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया।
इस प्रतियोगिता में जिला नैनीताल के हल्द्वानी ब्लॉक के अंतर्गत ग्राम सभा जयपुर खीमा के धनपुर गांव की निवासी लक्की राणा ने भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए दूसरा स्थान प्राप्त किया है। उन्होंने 64 किलो भार में लक्की राणा ने फाइनल मुकाबले में सिल्वर मेडल जीता। विदित हो कि ग्राम सभा जयपुर खीमा के धनपुर गांव निवासी देवेंद्र सिंह राणा व मीना देवी की बेटी लक्की राणा यहां हल्दूचौड़ के खष्टी देवी इंटर कालेज में कक्षा 12 में अध्यनरत है, और वह इस समय यूरोप में ही ट्रेनिंग ले रही है, 1 सप्ताह के लिए वह अपने घर पहुंची हुई है फिर उन्हें वापस ट्रेनिंग में जाना है। उनके यहां पहुंचने पर पूर्व कैबिनेट मंत्री हरीश चंद्र दुर्गापाल उन्हें व उनकी माता को शॉल उड़ाकर सम्मानित किया व उनका स्वागत किया साथ ही उनकी इस उपलब्धि पर उनके माता पिता को शुभकामनाएं दी। इस दौरान इंदर सिंह बिष्ट, ग्राम प्रधान सीमा पाठक, कैलाश कैलाश बमेटा, राकेश कविदयाल, मोहन दुर्गापाल सहित कई लोग उपिस्थत रहे।

इस बीच संक्षिप्त वार्ता में लक्की राणा ने बताया कि 17 से 24 फरवरी तक चले टूर्नामेंट में 15 देशों के बॉक्सरों ने प्रतिभाग किया था। इसमें उन्होंने तीसरे राउंड में जीत दर्ज करते हुए सिल्वर मेडल प्राप्त किया। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता व बॉक्सिंग कोच भास्कर भट्ट को दिया है। विगत तीन से चार वर्षों में उन्होंने काफी समय बॉक्सिंग को दिया और आज उन्हें यह उपलब्धि प्राप्त हुई है।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440
















