हल्द्वानी में शराब बांटने का आरोप, भाजपा नेता की कार से पेटियां बरामद

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। नगर निकाय चुनाव के प्रचार के शोर के बीच हल्द्वानी के राजपुरा क्षेत्र में सोमवार शाम एक बड़ा विवाद सामने आया। आरोप है कि चुनावी प्रक्रिया को प्रभावित करने के लिए शराब बांटी जा रही थी। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मौके पर पहुंचकर भाजपा नेता की कार से शराब की पेटियां बरामद कीं। बवाल बढ़ने पर पुलिस ने कार और शराब को जब्त कर लिया।

सूत्रों के अनुसार, यह कार भाजपा ओबीसी मोर्चा के जिलाध्यक्ष और पार्षद प्रत्याशी सुशील साहू की बताई जा रही है। कार पर भाजपा के स्टिकर लगे हुए थे। आरोप है कि कार सवार लोग घटनास्थल से भागने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन पुलिस ने सूचना मिलने के दो घंटे बाद कार्रवाई की।

यह भी पढ़ें -   हल्द्वानी में 14 वर्षीय नाबालिग लड़की रहस्यमय तरीके से लापता, परिजनों ने पुलिस से लगाई मदद की गुहार

कांग्रेसी मेयर प्रत्याशी ललित जोशी ने घटना को लेकर भाजपा पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि भाजपा चुनाव में शराब और धनबल का सहारा लेकर लोकतंत्र को कमजोर कर रही है। वहीं, कांग्रेस विधायक सुमित हृदयेश ने भाजपा पर जमकर हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस जनबल और पारदर्शिता के जरिए चुनाव जीतने की कोशिश कर रही है।

यह भी पढ़ें -   हल्द्वानी में मंगलवार की सुबह दर्दनाक सड़क हादसा, दो की मौत, एक गंभीर घायल

पुलिस ने इस मामले में कार और शराब को जब्त कर कार्रवाई शुरू कर दी है। हालांकि, अब तक किसी शिकायत या तहरीर की प्राप्ति नहीं हुई है।

इस घटना से हल्द्वानी में सियासी माहौल गरमा गया है। कांग्रेस और भाजपा के बीच आरोप-प्रत्यारोप तेज हो गए हैं। जनता इस घटना पर क्या प्रतिक्रिया देती है, यह आगामी चुनाव परिणाम में दिखेगा।

Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440