नैनीताल घूमने आये प्रेमी ने लगाई प्रेमिका की पिटाई, जानिए फिर क्या हुआ

खबर शेयर करें

समाचार सच, नैनीताल। यहां घूमने आये एक प्रेमी ने प्रेमिका की पिटायी कर दी। बताया जा रहा है की वह दोनों यहां के एक होटल में ठहरे थे। सोमवार की रात को उन दोनों के बीच विवाद हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल युवती का प्राथमिक उपचार करवाया। बाद में युवती ने कार्रवाई से इंकार करने मामला वहीं रफा-दफा हो गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार रुद्रपुर निवासी एक युवक रूड़की निवासी अपनी प्रेमिका के साथ नैनीताल घूमने आया था। वह दोनों नैनीताल के किरवरी रोड स्थित एक होटल में ठहरे थे। देर रात उनके कमरे से चिल्लाने व मारपीट की आवाजें होटल कर्मचारियों को सुनायी दी। तो वह सहम गये। कमरा खुलाया तो उन्होंने देखा कि युवक युवती से मारपीट कर रहा था। जिस पर होटल कर्मचारियों ने 112 नम्बर पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी। जब तक मौके पर पुलिस पहुंची तो प्रेमी वहां फरार हो चुका था। पुलिस ने घायल युवती का बीडी पांडे हास्पिटल में प्राथमिक उपचार करवाया। बाद में पुलिस युवती को बयान दर्ज के लिये कोतवाली ले गयी। इधर कोतवाल अशोक कुमार सिंह ने बताया है कि युवती द्वारा कार्रवाई करने से मना करने पर उसे होटल में छोड़ दिया गया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440