समाचार सच, हल्द्वानी। प्रदेश सरकार के वर्ष 2021 के कलेंडर में भगवान परशुराम की जयंती पर अवकाश घोषित न होने पर ब्राह्मण उत्थान महासभा ने नाराजगी जताई है। साथ ही परशुराम जयंती पर अवकाश घोषित करने की मांग की है। यहां जारी एक बयान में महासभा के प्रदेश अध्यक्ष पंडित विशाल शर्मा ने कहा कि प्रदेश सरकार ने आगामी नववर्ष के लिए सरकारी अवकाशों का कलेंडर जारी किया है। जिसमें हर पावन पर्व पर तो अवकाश रखा गया है। लेकिन उसमें भगवान परशुराम की जयंती को स्थान नहीं दिया गया है। उन्होंने कहा कि देवभूमि में बड़ी संख्या में ब्राह्मण समाज है। यही ब्राह्मण समाज धर्मिक आयोजनों को सफलतापूर्वक सम्पन्न कराता है। बिना किसी सरकारी मदद के ब्राह्मण समाज ने लॉकडाउन में अपना गुजर-बसर किया। सरकार के पास करीब-करीब हर तबके के लिए आर्थिक पैकेज था, लेकिन ब्राह्मणों का तब भी ख्याल नहीं रखा गया। अब सरकार ने अगले वर्ष के लिए अवकाशों की घोषणा की है। लेकिन उसमें भगवान परशुराम की जयंती पर अवकाश नहीं रखा। विशाल शर्मा ने कहा कि भगवान परशुराम भगवान विष्णु के छठे अवतार होने के साथ ही हिन्दू धर्म में अगाध आस्था से जुड़े अवतार हैं। सरकार को वर्ष 2021 में 14 मई को अवकाश की घोषणा करनी चाहिए थी। उन्होंने कहा कि ब्राह्मण समाज सरकार की इस अनदेखी से खफा है।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440












