समाचार सच, हल्द्वानी। नैनीताल जिले के हैड़ाखान से प्रसूता को ला रही 108 एंबुलेंस का ब्रेक फेल हो गया। चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए एंबुलेंस को पहाड़ी से टकरा दिया। जिससे एंबुलेंस में सवार लोगों की जान बच गयी। सूचना पर पहुंची क्रेन की मदद से पिचके एंबुलेंस को तोड़कर चालक को बाहर निकाला है। लेकिन इस हादसे में गर्भवती महिला, चालक सहित पांच लोग घायल हो गये है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलवार की सुबह 108 एंबुलेंस से हैड़ाखान निवासी गर्भवती महिला को सुशीला तिवारी चिकित्सालय में बच्चे की डिलीवरी के लिये ला रहे थे। साथ में उनके पति भी मौजूद थे। रास्ते में काठगोदाम से करीब दो किलोमीटर पहले एंबुलेंस चालक कमल नयाल को जानकारी हुई कि उनके वाहन के ब्रेक फेल हो गये, तो वह खबरा गये और वाहन की गति में तेज हो गयी। चालक कमल ने अपनी सूझबूझ से शीघ्र ही वाहन को आगे की ओर से पहाड़ी में टक्कर मार दी। जिससे वाहन में सवार लोगों की जान बच गयी। सूचना पर पहुंची एंबुलेंस में सीट व स्टेरिंग के बीच में फसे चालक कमल को काफी मशक्कत के बाद निकाला गया। उनके पैर में गंभीर चोट आई है। जबकि एंबुलेंस वाहन में मौजूद फार्मेसिस्ट पंकज बिष्ट, गर्भवती महिला व उनकी सांस को भी हल्की चोट आई है। बाद में वहां से गुजर रहे एक वाहन से गर्भवती महिला को समय पर सुशीला तिवारी अस्पताल पहुंचाया गया।



सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440


