उत्तराखण्ड में गर्भवती बहन की निर्मम हत्या, प्रेम विवाह से नाराज चल रहा था भाई

खबर शेयर करें

समाचार सच, ऊधमसिंह नगर। उत्तराखंड के ऊधमसिंह नगर जिले में एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। जिले के बाजपुर थाना क्षेत्र में प्रेम विवाह से नाराज बड़े भाई ने अपनी सात माह की गर्भवती बहन की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना मंगलवार दोपहर करीब ढाई बजे बाजपुर थाना क्षेत्र के ग्राम महुआडाली में हुई।

पुलिस के मुताबिक सोनम (21) ने करीब एक वर्ष पहले गांव के ही निजी वाहन चालक पवन पाल से प्रेम विवाह किया था, जो उसके बड़े भाई राजीव को पसंद नहीं आया। इस नाराजगी के चलते राजीव ने सोनम को गोली मार दी। गोली सोनम की छाती में लगी, जिससे उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे एसपी अभय प्रताप सिंह, बाजपुर कोतवाली प्रभारी नरेश चौहान, एसएसआई विनोद सिंह फर्त्याल और अन्य पुलिस अधिकारी मौका मुआयना किया। पुलिस ने खेत से खून से लथपथ शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

यह भी पढ़ें -   सक्षम महिला, समर्थ भारतः हल्द्वानी में 21 आत्मनिर्भर महिलाओं का सम्मान

मृतका के ससुराल वालों ने आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। मासूम निशा ने बताया कि मामी का भाई तमंचा लेकर उनके सामने खड़ा था, और मामी ने उसकी जान की भीख मांगी, लेकिन राजीव ने उसकी एक भी नहीं सुनी और गोली चला दी।

यह भी पढ़ें -   अलग-अलग थाना क्षेत्रों में पुलिस की कार्रवाई, दो आरोपी अवैध शराब के साथ गिरफ्तार

एसपी अभय सिंह ने बताया कि आरोपी राजीव की गिरफ्तारी के लिए तीन पुलिस टीमों का गठन किया गया है, जो उसके संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं। आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है, और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440