पेश बजट आत्मनिर्भर भारत का बजट : आशा शुक्ला

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। भाजपा नेत्री आशा शुक्ला ने पेश बजट को ‘आत्मनिर्भर’ भारत का बजट बताया है। उन्होंने कहा कि कोरोना संकट के बीच भारत चुनौतियों से उबर रहा है और यह बजट उसे सशक्त बनाने का है।
उन्होंने बताया कि महिलाओं के लिए चलाई जाने वाली पीएम उज्जवला योजना को और ज्यादा बेहतर बनाने के लिए इसमें लाभार्थियों की संख्या को 1 करोड़ और बढ़ा दिया है। इससे ज्यादा महिलाओं को स्कीम का लाभ मिल सकेगा।
उन्होंने बताया कि वैसे तो 21वीं सदी में महिला एवं पुरूष दोनों को समान रूप से कार्य करने का अधिकार प्राप्त है। इसके बावजूद कई क्षेत्रों में अभी भी महिलाओं को काम करने की इजाजत नहीं है। ऐसे में इस साल के बजट में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने महिलाओं को सभी श्रेणी के तहत काम करने की अनुमति दिए जाने की घोषणा की। साथ ही उन्हें नाइट शिफ्ट में काम करने की भी छूट दी गई। हालांकि इस दौरान उनकी सुरक्षा का ध्यान रखने के लिए विशेष नियम बनाए जाने की भी बात कही गई।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   जरूरतमंद परिवारों को मिठाई, खिलौने और दिवाली का सामान देकर मनाया पर्व, उपहार पाकर खिले बच्चों के चेहरे
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440