विद्युत विभाग की लापरवाही के चलते भैंस की करंट लगने से मौत

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। यहां बनभूलपुरा क्षेत्र में विद्युत विभाग की लापरवाही के चलते एक भैंस की करंट लगने से मौत हो गयी। बताया जा रहा है कि क्षेत्र में एक विद्युत पोल में करंट दौड़ने से यह हादसा हुआ है। सूचना पर आनन-फानन में विद्युत विभाग द्वारा पोल में आये करंट को दुरस्त किया। इधर क्षेत्रवासियों में इस घटना को लेकर विद्युत विभाग के प्रति गहरा आक्रोश व्याप्त है।

सुबह से नगर में हो रही बारिश के चलते गुरूवार को लाइन नंबर 12 में विद्युत ट्रांसफार्मर से समीप लगे एक विद्युत पोल में अचानक करंट दौड़ गया। इस पोल की चपेट में एक भैंस आ गई और भैंस की मौके पर ही दर्दनाक हो गई। इससे आस-पास के लोगों में हड़कंप मच गया। क्षेत्रवासियों की सूचना पर पहुंची विद्युत विभाग टीम ने पोल में आर रहे करंट को दुरस्त किया। इधर इस घटना से क्षेत्रवासियों में विद्युत विभाग के प्रति आक्रोश व्याप्त है। उनका कहना है कि विद्युत विभाग की इस लापरवाही के चलते कोई बड़ी दुघर्टना भी हो सकती थी।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   हल्द्वानी में फर्जी नहीं, नियमविरुद्ध पाए गए जाति प्रमाण पत्र पर कार्रवाई, डॉक्टर का SC सर्टिफिकेट निरस्त
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440