अतिक्रमण पर प्रशासन का बुलडोज़र एक्शन! हल्द्वानी गौला नदी किनारे अवैध निर्माणों पर चला जेसीबी का पंजा

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। रेलवे स्टेशन के पास गौला नदी के किनारे फैले अवैध कब्जों पर प्रशासन ने सख्त एक्शन लेते हुए सोमवार को जेसीबी मशीनों की मदद से अतिक्रमण हटाने की बड़ी मुहिम चलाई। जैसे ही मशीनें मौके पर पहुंचीं, पूरे इलाके में हड़कंप मच गया और अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

यह कार्रवाई प्रशासन, पुलिस और वन विभाग की संयुक्त टीम के नेतृत्व में की गई। इससे पहले अतिक्रमणकारियों को मुनादी के ज़रिए चेतावनी दी गई थी कि वे स्वयं ही अपने अतिक्रमण को हटा लें। चेतावनी का आंशिक असर भी दिखाई दिया – कुछ लोगों ने खुद ही अपने अवैध निर्माण को हटाना शुरू कर दिया।

यह भी पढ़ें -   लालकुआं में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 78 पाउच कच्ची शराब के साथ युवक गिरफ्तार

हालांकि, जिन्होंने चेतावनियों की अनदेखी की, उनके खिलाफ बलपूर्वक कार्रवाई की गई। बड़ी संख्या में तैनात जेसीबी मशीनों ने अवैध निर्माणों को ढहा दिया।

यह भी पढ़ें -   हल्द्वानी के नव-संलग्न वार्डों के विकास पर मंथन, विधायक सुमित ने दिए जनसमस्याओं पर त्वरित समाधान के निर्देश

एसडीएम राहुल शाह ने बताया, प्रशासन ने पूरी वैधानिक प्रक्रिया का पालन करते हुए यह कार्रवाई की है। बार-बार चेतावनी देने के बावजूद जो लोग नहीं माने, उनके अवैध निर्माणों को हटाया गया है।”

इस कार्रवाई को मुख्यमंत्री के “स्वच्छ, सुव्यवस्थित और सुरक्षित शहर” अभियान से जोड़कर देखा जा रहा है, और इसे प्रशासन की सख्त मंशा का संकेत माना जा रहा है कि अतिक्रमण को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440