हल्द्वानी मीरा मार्ग बाजार में लगी वैशाली एंपोरियम में भीषण आग, धू-धू कर जली की दुकान

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। मीरा मार्ग बाजार में मंगलवार की रात करीब 10:30 बजे अचानक प्रखर होटल के पास स्थित वैशाली एंपोरियम में आग लग गई। देखते ही देखते लपटें इतनी तेज हो गईं कि पूरी दुकान धू-धू कर जलने लगी।

आसपास रहने वाले लोगों ने जैसे ही आग की भनक पाई तो सभी अपने-अपने घरों से पानी लेकर मौके पर पहुंच गए और आग बुझाने में जुट गए। सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की टीम भी मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों के सहयोग से आग पर पूरी तरह काबू पाया।

बताया जा रहा है कि अगर आग पर समय रहते काबू नहीं पाया जाता तो आसपास की दुकानें भी इसकी चपेट में आ सकती थीं। दुकान के स्वामी प्रमोद गुप्ता भी सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पहुंच गए। फिलहाल नुकसान का आकलन नहीं हो पाया है।

यह भी पढ़ें -   रेखा आर्या के पति गिरधारी लाल साहू गिरफ्तार, झांसी से दबोचा; भतीजा भी पुलिस की गिरफ्त में, 44 मुकदमों का आपराधिक इतिहास आया सामने

आग लगने के कारणों का भी अभी पता नहीं चल सका है। सूचना मिलने पर पुलिस टीम ने भी मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   जेनी प्रकरण पर हरक सिंह रावत का पलटवार, बोले- धामी की विदाई के साथ होगा इस खेल का अंत; भाजपा पर लगाया साजिश का आरोप
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440