विवाह समारोह से जुड़े कारोबारियों ने जताया राज्य सरकार का आभार

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। राज्य सरकार द्वारा विवाह समारोह में 50 प्रतिशत लोगों को सम्मिलित होने की अनुमति दिये जाने तथा आईटीपीसीआर रिपोर्ट की अनिवार्यता समाप्त करने पर यहां के विवाह समारोह से जुड़े कारोबारियों ने राज्य सरकार का आभार जताया है।

इस मौके पर विवाह समारोह व्यापार संघर्ष समिति के मुख्य संयोजक नवीन पांडे सन्नू, सह संयोजक रूपेंद्र नागर और महानगर टैंट एसोसिएशन के अध्यक्ष हर्ष वर्द्धन पांडे ने भी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और केबिनेट मंत्री बंशीधर भगत का आभार व्यक्त किया हैं। संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि इससे व्यापारियों के काम चलने के लिए ये आदेश संजीवनी का काम करेंगे। उनका कहना हैं कि विगत 2 वर्षों से विवाह समारोह से जुड़े व्यापारियों को काम नहीं होने के कारण आर्थिक एवं मानसिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा था, अब नए आदेश आने के बाद व्यापारियों को थोड़ी राहत मिलेगी और जिनके घरों में विवाह समारोह होने है उनको भी विवाह समारोह की तैयारियों में सहूलियत होगी। उन्होंने बताया कि जल्द ही विवाह समारोह से जुड़े व्यापारियों की एक टीम केबिनेट मंत्री बंशीधर भगत का आभार जताने उनके निवास पर जाएगी।

यह भी पढ़ें -   बच्चों में सीखने, रचनात्मकता और आत्मविश्वास का उत्साह देखने को मिला

संगठन से जुड़े व्यापारियों द्वारा मिष्ठान वितरण कर खुशी जताई, जिसमें बैंकट हाल अध्यक्ष धीरज पांडे महामंत्री पांडे, टैंट एसोसिएशन के चेयरमैन प्रकाश भट्ट, महामंत्री लक्ष्मण सिंह बिस्ट, विमल तोलिया, मनोज कपिल, चंदन साह, भगवती प्रसाद जोशी सहित व्यापारी प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440