गायत्री मंत्र जाप करने से व्यक्ति के अंदर सकारात्मक ऊर्जाओं का संचार होता है

खबर शेयर करें

समाचार सच, अध्यात्म डेस्क। हर रोज पूजा-पाठ करना और मंत्रों का जाप करना ये सभी चीजें हमें ईश्वर से जोड़े रखती है। इसके साथ ही घर और जीवन में सकारात्मक ऊर्जाओं का संचार होता है। इसलिए कहा जाता है कि व्यक्ति को हर रोज पूजा-पाठ करनी चाहिए। सनातन धर्म में गायत्री मंत्र को सबसे ताकतवर मंत्र माना गया है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, इस मंत्र में इतनी शक्ति है कि भक्तों की सारी मनोकामना पूर्ण कर देती है। ऐसी मान्यता है कि जो जातक भक्ति-भाव से गायत्री मंत्र का जाप करता है, उसके सारे कष्ट दूर हो जाते हैं। कहा जाता है कि गायत्री मंत्र जाप करने से व्यक्ति के अंदर सकारात्मक ऊर्जाओं का संचार होने लगता है। इसके साथ ही मन साफ और मजबूत हो जाता है।

यह भी पढ़ें -   हल्द्वानी: एक पल में उजड़ गईं चार जिंदगी… फ्लाईओवर पर मौत का ऐसा मंजर कि बहन बोली- साहब, मेरे भाई को जिंदा कर दो, स्कॉर्पियो में स्कूल संचालक भी था सवार

गायत्री मंत्र का जाप करने से खत्म होते हैं दुख, दरिद्रता

  • धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, गायत्री मंत्र का प्रतिदिन जाप करने से दुख, द्वेष, पाप, भय, शोक जैसे सारी नकारात्मक भावनाएं खत्म हो जाती हैं। इसके साथ ही व्यक्ति मानसिक तौर पर जागृत हो जाता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, अगर कोई व्यक्ति रोजाना दिन भर में मात्र तीन बार गायत्री मंत्र का जाप करता है, तो उसके जीवन से सारी नकारात्मक ऊर्जाएं नष्ट हो जाती है। इसके साथ ही व्यक्ति का सोया हुआ भाग्य जाग जाता है। इसलिए कहा जाता है कि हर रोज कम से कम तीन बार गायत्री मंत्र का जाप जरूर करना चाहिए।
  • ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, गायत्री मंत्र का जाप करने से घर में दुख और दरिद्रता खत्म हो जाती है। मन में एकाग्रता बढ़ती है और सारे कष्ट भी दूर हो जाते हैं। शास्त्र के अनुसार, गायत्री मंत्र जाप करने का सही समय सूर्याेदय से ठीक पहले, दूसरा समय दोपहर और तीसरा सूर्यास्त से पहले जाप कर सकते हैं। ऐसी मान्यता है कि रात में गायत्री मंत्र का जाप नहीं करना चाहिए। ये अशुभ माना जाता है।
यह भी पढ़ें -   रानीखेत हत्याकांड का खुलासा: दो महीने पुरानी रंजिश में ली सागर की जान, शादी की कहासुनी बनी खूनी वारदात की वजह

‘ऊँ भूर्भवः स्वः तत्सवितुर्वरेण्यं भर्गाे देवस्य धीमहि धियो यो नः प्रचोदयात्’

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440