
By doing what measures in Ramnavmi you can bring changes in life
समाचार सच, अध्यात्म डेस्क। इस वर्ष रामनवमी 30 मार्च को मनाई जा रही है। सनातन धर्म में नवरात्रि के नव दिनों का अलग-अलग महत्व है, लेकिन सबसे खास दिन रामनवमी को मना जात है। इसके पीछे कई धार्मिक कारण हैं। रामनवमी के दिन विभिन्न प्रकार के तंत्र-मंत्र विधा का प्रयोग किया जाता है। जिसके जरिए व्यक्ति अपने जीवन में कई तरह बदलाव ला सकता है। जिसमें शुभ मुहूर्त का चयन करना बहुत जरूरी है। आइये जानते हैं रामनवमी पर किन उपायों को करने आपके जीवन में बदलाव आएगा।
जानें रामनवमी का शुभ मुहूर्त कब है
हिंदू पंचांग के अनुसार, रामनवमी तिथि 29 मार्च 2023 बुधवार को रात 09 बजकर 07 मिनट से लेकर अगले दिन 30 मार्च रात्रि 11 बजकर 30 मिनट तक है। जिसमें भगवान राम की पूजा का शुभ मुहूर्त 30 मार्च सुबह 11 बजकर 17 मिनट लेकर दोपहर 01 बजकर 46 मिनट तक है।
रामनवमी की पूजा विधि
रामनवमी के दिन ब्रह्ममुहूर्त में उठें। जिसके बाद स्नान करके सूर्य देव को तांबे के लोटे से जल दें। इसके साथ भगवान राम लला को पीतांबरी पहनाएं और उन्हें पीले पुष्प, चंदन अर्पित करें। इसके बाद श्रीराम की आरती करें, रामचरित्रमानस का पाठ पढें। साथ ही सुंदरकांड का पाठ करते हुए इसका समापन करें। अंत में भगवान राम से अपनी मनोकामना की प्रार्थना करें।
वैवाहिक जीवन में खुशहाली के उपाय
रामनवमी के दिन यदि आप भगवान राम के साथ माता सीता की पूजा करते है, ऐसा करने से दांपत्य जीवन में आने वाली सारी बाधाएं दूर हो जाती है। जिससे वैवाहिक जीवन खुशहाली से गुजरता है।
इस खास मंत्र का जाप करें
यदि आप जीवन में कई तरह के परेशानियों से घिरे हुए है, तो इसके लिए रामनवमी के दिन एक पात्र में गंगाजल लेकर भगवान श्रीराम का मंत्र ऊँ श्रीं हृीं क्लीं रामचन्द्राय श्री नमः मंत्र का 108 बार जाप करें। इससे आपकी सारी परेशानियां दूर हो जाएंगी।






सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440