भोलेनाथ को एक लोटा जल चढ़ाने से भी मनोकामनाएं होती है पूरी, करें ये अचूक उपाय!

खबर शेयर करें

समाचार सच, अध्यात्म डेस्क। हिंदू धर्म में भगवान शिव के लिए सोमवार का दिन समर्पित हैै। प्रेम और शक्ति के भगवान शिव की उपासना करने से भाग्य में वृद्धि होती हैं। और मृत्यु के बाद मोक्ष की प्राप्ति भी हो सकती है. शिव जी को प्रसन्न करना एकदम सरल है. सोमवार की पूजा करके और कुछ विशेष उपाय कर शिव जी को जल्द ही प्रसन्न किया जा सकता है. आइए जानें करियर, नौकरी और व्यापार संबंधी दिक्कतों को दूर करने के लिए कौन से सोमवार के उपाय करें।

सोमवार के अचूक उपाय
धार्मिक मान्यता है कि सोमवार के दिन अगर भगवान शिव की पूजा पाठ पूरे समर्पण से करें तो लाभ ही लाभ होगा. शिवलिंग पर बेलपत्र और धतूरा अर्पित करना अति शुभ होता है। इस दौरान शिव जी के मंत्र का जाप करना शुभ होगा। मंत्र है- ऊँ नमः शिवाय। इस उपाय को करने से साधक की नौकरी संबंधी समस्याएं हमेशा के लिए दूर हो सकती है।

शिव जी को प्रसन्न करने के उपाय
सोमवार का दिन शिवजी को समर्पित है. ऐसे में अगर इस दिन दूध और शक्कर का दान करें तो शिव जी अति प्रसन्न होंगे। भगवान भोलेनाथ को प्रसन्न करने के लिए साधक को यह उपाय जरूर आजमाना चाहिए, शिव जी की कृपा बनी रहती है।

यह भी पढ़ें -   मुख्यमंत्री धामी 9 को हल्द्वानी पहुंचेंगे, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठकों में होंगे शामिल

शिव जी का अभिषेक
धार्मिक मान्यताएं हैं कि सोमवार के दिन जो भी भक्त भगवान शिव का दूध, दही, घी और शहद को गंगाजल में मिलाकर अभिषेक करता है उसके जीवन से सभी तरह की परेशानियां खत्म हो जाती हैं।

यह भी पढ़ें -   शुद्धिकरण मामले पर देहरादून में कांग्रेस का बड़ा शक्ति प्रदर्शन! भारी बारिश में सीएम आवास कूच, हाथीबड़कला पर रोके गए कार्यकर्ता

सोमवार को नीले या सफेद वस्त्र करें धारण
सोमवार के दिन अगर साधक नीले या सफेद रंग के वस्त्र पहने तो इसका शुभ प्रभाव पड़ सकता है। भगवान शिव को ये रंग अति प्रिय हैं। माना जाता है कि इस रंग के वस्त्र धारण कर पूजा पाठ करने से शिव जी अति प्रसन्न होते हैं।

सोमवार को शिव जी की पूजा
सोमवार को शिव जी की विधिनुसार पूजा करने से लाभ होता है. पूजा के समय रुद्राक्ष की माला पर शिव मंत्र का जाप 108 बार करने से लाभ होता है. मंत्र है- ‘ऊँ सोमेश्वराय नमः’ इस उपाय को करने से आर्थिक समस्याओं से छुटकारा मिलता है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440