सहस्त्रधारा में बारिश से हुए नुकसान का काबीना मंत्री गणेश जोशी ने लिया जायजा

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। सहस्त्रधारा में बारिश से हुए नुकसान का प्रदेश के कृषि एवं सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने बृहस्पतिवार को देर रात को बारिश की वजह से हुए नुकसान का निरीक्षण किया। घटनास्थल का मौका मुआयना करने के बाद कैबिनेट मंत्री जोशी ने मौके पर मौजूद संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस दौरान मंत्री गणेश जोशी ने बारिश के कारण जिनके भवन क्षतिग्रस्त हुए उन प्रभावितों को मुआवजा राशि प्रदान की और प्रभावित लोगों को हर संभव मदद का भरोसा दिया। इसके अलावा मंत्री गणेश जोशी ने भविष्य की चुनौतियों को देखते हुए भी अधिकारियों को निर्देशित किया कि क्षेत्र का पूरी तरह से निरीक्षण किया जाए और भविष्य के जोखिमों से बचने के लिए जरूरी कदम उठाया जाएं। इस अवसर पर देहरादून जिलाधिकारी सोनिका, उप ज़िलाधिकारी नरेश दुर्गापाल, ज़िला पंचायत सदस्य वीर सिंह चौहान, समीर पुण्डीर सहित विभागीय अधिकारी भी उपस्थित रहे। बारिश के चलते इंद्रेश मोहन, अनिल, दूकेश्वरी देवी, प्रेमचंद, सुरेश, वीर सिंह चौहान, दिगम्बर सिंह चौहान एवं रमेश का नुकसान देखते हुए उन्हंे सहायता प्रदान की गयी।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   जेनी प्रकरण पर हरक सिंह रावत का पलटवार, बोले- धामी की विदाई के साथ होगा इस खेल का अंत; भाजपा पर लगाया साजिश का आरोप
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440