चोरी करने आये ज्वलैरी की दुकान में, आये पुलिस की गिरफ्त में

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। एक ज्वलैरी की दुकान के ताले तोड़ने की योजना बना रहे दो चोरों को पुलिस ने दबोच लिया। दोनों के पास से आलानकब व ताले तोड़ने के औजार बरामद किए गए हैं। आरोपियों को कार्यवाही के बाद जेल भेज दिया गया है।

आपको बता दें कि शांति व्यवस्था कायम रखने व अवांछित गतिविधियों में संलिप्तों की धरपकड़ के लिए आरटीओ रोड चौकी पुलिस क्षेत्र में गश्त कर रही हैं। बीती रात को इस अभियान के बीच पुलिस ने गैस गोदाम रोड में निर्माणाधीन भवन के बेसमेंट में आहट होने पर दबिश दी गई तो वहां दो युवक संदिग्धावस्था में बैठे मिले। तलाशी में उनके पास से दो आला नकब, पेचकस, चाबी के गुच्छे व ताले तोड़ने के अन्य उपकरण मिले। आरोपियों ने अपने नाम अशोक आर्या पुत्र शिव राम आर्या व कुन्दन कार्की पुत्र रुप सिंह निवासी नारायण नगर कुसुमखेड़ा बताया। पुलिस के अनुसार दोनों ज्वलैरी की दुकान के ताले तोड़ने की योजना बना रहे थे। पुलिस दोनों का अपराधिक इतिहास भी खंगाल रही है। पकड़े गये आरोपियों को कार्यवाही के बाद जेल भेज दिया गया है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   हल्द्वानी में क्षत्रिय उत्थान महासभा का भव्य दशहरा मिलन समारोह, मेयर गजराज बिष्ट समेत कई विभूतियां सम्मानित
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440