18 अगस्त की छुट्टी कैंसिल, उत्तराखंड में 19 अगस्त को रहेगा जन्माष्टमी का अवकाश

खबर शेयर करें

19th August Janmashtami holiday in Uttarakhand

समाचार सच, देहरादून/नैनीताल। 18 अगस्त की जगह 19 अगस्त को जन्माष्टमी का अवकाश घोषित किया गया है। आपको बता दें कि इससे पहले 18 अगस्त को जन्माष्टमी के पर्व पर सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया था। लेकिन देर शाम को शासन के जारी निर्देश के अनुसार जन्माष्टमी के त्योहार के लिए 18 अगस्त के स्थान पर दिनांक 19 अगस्त को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया।
प्रभारी सचिव विनोद कुमार सुमन बताया कि हिन्दू पंचांग के अनुसार जन्माष्टमी का त्योहार दिनांक 19 अगस्त 2022 को मनाये जाने की सूचना प्राप्त हुई है। ऐसी स्थिति में जन्माष्टमी का त्योहार दिनांक 18 अगस्त के स्थान पर दिनांक 19 अगस्त को मनाये जाने का निर्णय लिया गया है।

नैनीताल। जिला मजिस्ट्रेट धीराज सिंह गर्ब्याल ने बताया कि शासन के निर्देशों के क्रम में 18 अगस्त के स्थान पर 19 अगस्त को जन्माष्टमी का अवकाश घोषित किया जाता है। हिन्दू पंचांग के अनुसार 19 अगस्त को जन्माष्टमी पर्व होने के कारण 18 अगस्त के स्थान पर 19 अगस्त को सार्वजनिक अवकाश रहेगा।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   'एक पेड़ माँ के नाम' बना जनआंदोलन, हल्द्वानी में सैकड़ों लोगों ने लिया हर पौधे की देखभाल का संकल्प
Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440