हल्द्वानी-बाजपुर मार्ग पर कार पेड़ से टकराई, युवक की मौत

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी/बाजपुर। हल्द्वानी-बाजपुर मार्ग में शुक्रवार की देर रात दर्दनाक हादसा हो गया। अनियंत्रित कार गड़प्पू जंगल में पेड़ से जा टकराई। जिससे कार सवार युवक की मौत हो गई। इधर सूचना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बाजपुर के गांव रंपुरा शाकर निवासी सुहैल अहमद उर्फ छोटू शुक्रवार देर रात हल्द्वानी से कार से अपने घर की तरफ जा रहे थे। तभी अचानक से उनकी कार गड़प्पू जंगल में पेड़ से टकरा गई।
हादसे में सुहैल अहमद उर्फ छोटू गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर एंबुलेंस से सुहैल अहमद को बाजपुर के सरकारी अस्पताल में लाया गया। जहां डॉक्टरों ने उपचार दौरान उसे मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़ें -   सक्षम महिला, समर्थ भारतः हल्द्वानी में 21 आत्मनिर्भर महिलाओं का सम्मान
Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440