उत्तराखंड में कार खाई में गिरी, एक ही परिवार की दो महिलाओं की मौत, चार घायल

खबर शेयर करें

समाचार सच, रुद्रप्रयाग। उत्तराखंड में एक और हादसा हो गया। रुद्रप्रयाग जिले के कोटेश्वर के पास चोपड़ा मार्ग में कार खाई में गिरने से एक ही परिवार की दो महिलाओं की मौत हो गई। जबकि चार लोग घायल हो गए। एसडीआरएफ ने रेस्क्यू अभियान चलाकर घायलों को अस्पताल पहुंचाया।

पुलिस के मुताबिक गुरूवार को आपदा कंट्रोल रूम रुद्रप्रयाग द्वारा एसडीआरएफ टीम को सूचित किया गया कि कोटेश्वर के पास चोपड़ा मार्ग पर एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया है, जिसमें एसडीआरएफ टीम की आवश्यकता है।

सूचना पर एसडीआरएफ टीम उप निरीक्षक जितेंद्र सिंह के नेतृत्व में मय आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई। वाहन चोपड़ा से डूंगरी मार्ग पर जा रहा था वह अचानक उक्त वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

यह भी पढ़ें -   नीती घाटी में जलसैलाब का कहर! तमक नाला उफना, बैली ब्रिज बहा, ट्रक-वाहनों के साथ BRO कर्मचारी के बहने की आशंका

एसडीआरएफ टीम द्वारा घटनास्थल पर पहुंचकर त्वरित कार्यवाही करते हुए लगभग 150 मीटर नीचे गहरी खाई में रोप द्वारा उतरकर उक्त वाहन तक पहुंच बनाई जिसमें 6 लोग सवार थे। जिनमें 04 महिलाएं व 02 पुरुष शामिल थे। दो महिलाओं की मौके पर ही मृत्यु हो चुकी थी। चार घायलों को स्ट्रेचर द्वारा वैकल्पिक मार्क से होते हुए मुख्य मार्ग तक लाकर एंबुलेंस के माध्यम से अस्पताल भिजवाया गया।

यह भी पढ़ें -   भीमताल झील में लहराया तिरंगा, ‘भारत माता की जय’ के नारों से गूंजा सरोवर; राष्ट्रप्रेम में रंगा भीमताल

घायलों में जीत पाल उम्र 50 वर्ष पुत्र बुद्धि लाल, बुद्धि लाल उम्र 70 वर्ष हीरा लाल,देवेश्वरी देवी उम्र 45 वर्ष पत्नी जीतपाल, पूजा उम्र 27 वर्ष पत्नी जीतपाल शामिल हैं। कल्पेश्वरी उम्र 58 वर्ष पत्नी बुद्धि लाल,आरती उम्र 24 वर्ष पत्नी जीतपाल की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक और घायल एक ही परिवार से थे। सभी ग्राम डूंगरी जिला रूद्रप्रयाग के निवासी बताए गए हैं।

ADVERTISEMENTSAd

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440