उत्तराखंड में कार गहरी खाई में गिरी, सगे भाईयों समेत छह लोगों की दर्दनाक मौत

खबर शेयर करें

समाचार सच, टिहरी। उत्तराखंड के गढ़वाल मंडल में बुधवार को भीषण सड़क हादसा हो गया। मरीज को लेकर मोरी क्षेत्र से देहरादून जा रही कार टिहरी में नैनबाग यमुना पुल के पास हादसे का शिकार हो गई और गहरी खाई में गिर गई। हादसे में छह लोगों की मौत हो गई। नैनबाग तहसीलदार राजेन्द्र प्रसाद ममंगाई ने छह लोगों की मौत की पुष्टि की है।

जानकारी के अनुसार, घटना मंगलवार देर रात की है, लेकिन पुलिस को आज शाम हादसे की सूचना मिली। बताया जा रहा है कार में सवार छह लोग परिवार के एक बीमार सदस्य को लेकर उपचार के लिए देहरादून जा रहे थे, लेकिन परिजनों को रात से उनकी लोकेशन नहीं मिल पा रही थी। जिसके बाद पुलिस को इसकी सूचना दी गई। पुलिस प्रशासन और राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंची और शवों को खाई से निकाला।

यह भी पढ़ें -   अलग-अलग थाना क्षेत्रों में पुलिस की कार्रवाई, दो आरोपी अवैध शराब के साथ गिरफ्तार

मृतकों में प्रताप(30) पुत्र श्याम सुख, ग्राम मौताड़ मोरी, उतरकाशी, राजपाल(20) पुत्र श्यामसुख, ग्राम मौताड़ मोरी,उतरकाशी,जशीला(25) पत्नी राजपाल, ग्राम मौताड़ मोरी, उतरकाशी,विरेन्द्र(28) पुत्र प्रेमलाल, ग्राम मौताड़ मोरी, उतरकाशी, विनोद(35) पुत्र शेरिया, ग्राम मौताड़ मोरी, उतरकाशी, मुन्ना(38) पुत्र रूपदास, ग्राम देवती मोरी, उतरकाशी शामिल हैं।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440