देवप्रयाग-ऋषिकेश मोटर मार्ग पर कार गिरी खाई में, छह लोगों की मौत

खबर शेयर करें

-कार में दो पुरुष, तीन महिला और एक लड़की थी सवार
-सीएम त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने उक्त हादसे पर किया गहरा दुःख व्यक्त

समाचार सच, देहरादून (एजेंसी)। ऋषिकेश-देवप्रयाग मोटर मार्ग पर साकनीधार के पास एक कार गहरी खाई गिर गयी। इस हादसे में पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक गंभीर रूप से घायल महिला की उपचार के दौरान मौत हो गयी। प्रदेश के सीएम मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने राष्ट्रीय राजमार्ग-58 पर देवप्रयाग-सकनीधार के समीप वाहन दुर्घटना पर गहरा दुःख व्यक्त किया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार राष्ट्रीय राजमार्ग 58 देवप्रयाग-ऋषिकेश, सकनिधार के समीप 01 सेंट्रो वाहन यूके 13 8214 लगभग 300 मी. खाई में गिरने से दुघर्टना ग्रस्त हुई। वाहन में 06 व्यक्ति सवार थे। घटनास्थल पर 05 व्यक्ति की मृत्यु व 01 महिला गंभीर घायल हुए। घायल महिला को एम्बुलेंस के माध्यम से एम्स ऋषिकेश ले जाया गया। मौके में चौकी ब्यासी व बचेलिखाल, राजस्व उपनिरीक्षक बचेलिखाल व भरपूर द्वारा खोज बचाव का कार्य किया।

यह भी पढ़ें -   सुबह-सुबह गुरु राम राय स्कूल में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड ने संभाला मोर्चा

देवप्रयाग पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस और स्थानीय लोगों के साथ मिलकर मृतकों और घायलों को खाई से निकाला। पुलिस के अनुसार वाहन देहरादून से रुद्रप्रयाग जा रहा था। वाहन में रुद्रप्रयाग जिले के ऊखीमठ तहसील में कार्यरत गांव झाँकरी पालकोट निवासी मकान सिंह कोहली (49), उसकी पत्नी संपति देवी (42), बेटा पंकज (18) तथा गांव सेमा भरदार रुद्रप्रया निवासी फूलदेई (53) पत्नी मदन सिंह, लक्ष्मी देवी (35) पत्नी नरेंद्र सिंह, नेहा (15) पुत्री नरेंद्र सिंह सवार थे।

Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440