स्कूल छोड़ने जा रहे होमगार्ड की बाइक को कार ने मारी टक्कर, तीन बच्चों समेत चार घायल

खबर शेयर करें

समाचार सच, रामनगर। नैनीताल जिले के रामनगर में सोमवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। बच्चों को स्कूल छोड़ने जा रहे होमगार्ड की बाइक को तेज रफ्तार कार ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में होमगार्ड समेत उनके तीन मासूम बच्चे घायल हो गए। टक्कर मारने के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

जानकारी के अनुसार, रामनगर कोतवाली में तैनात होमगार्ड प्रमोद कुमार सोमवार सुबह अपने गांव कामदेवपुर पीरुमदारा से बच्चों को स्कूल छोड़ने के लिए बाइक से निकले थे। बताया जा रहा है कि जैसे ही वह ललितपुर स्थित स्कूल के पास पहुंचे, तभी मोड़ पर सामने से आ रही तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।

हादसा इतना जबरदस्त था कि बाइक सवार प्रमोद कुमार और उनके तीनों बच्चे सड़क पर गिरकर घायल हो गए। घायलों में उनकी 14 वर्षीय बेटी इशिका, 12 वर्षीय बेटी महक और 5 वर्षीय बेटा हिमांश शामिल हैं।

यह भी पढ़ें -   2027 से पहले उत्तराखंड भाजपा का बड़ा संगठनात्मक दांव, 178 नेताओं को प्रदेश कार्यसमिति में मिली जगह

घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी। स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से सभी घायलों को रामनगर के सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

यह भी पढ़ें -   देहरादून में दर्दनाक हादसा: पीछे से आए मिक्सर ट्रैक्टर ने B.Tech छात्रा को कुचला, मौके पर मचा हड़कंप

पुलिस के मुताबिक, फरार कार चालक की तलाश की जा रही है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की जा रही है।

ADVERTISEMENTSAd

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440