बर्फ में फिसलकर कार गिरी खाई में, डाक्टर व उसकी पत्नी घायल

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। थाना चकराता से 5 किलोमीटर पहले तनदावा हाउस के पास एक स्कॉर्पियो गाड़ी बर्फ में फिसलने के कारण सड़क से नीचे खाई मे चली गई। इस हादसे में स्कॉर्पियो गाड़ी में सवार पति पत्नी घायल हो गये। पुलिस ने दोनों घायलों को उपचार हेतु आर्मी चिकित्सालय में भर्ती कराया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद गुलनाज को 108 के माध्यम से देहरादून रेफर किया गया है। गंभीर रूप से घायल गुलनाज के साथ उसके पति आर्मी अस्पताल के चिकित्सक है।

शुक्रवार को कंट्रोल रूम से थाना चकराता पुलिस को सूचना मिली कि चकराता से 5 किलोमीटर पहले तनदावा हाउस के पास एक गाड़ी बर्फ में फिसलने के कारण सड़क से नीचे चली गई है। इस सूचना पर थाना चकराता से पुलिस बल, एसडीआरएफ एवं सेना द्वारा रेस्क्यू अभियान चलाया गया।

मौके पर पता चला कि एक स्कॉर्पियो गाड़ी नंबर यूके 07 डब्लू 3314 लगभग 50 मीटर नीचे खाई में गिर गई थी। जिसमें एक पुरुष एवं एक महिला पति-पत्नी बैठी थी। पुरुष का नाम अफजाल हुसैन पुत्र इरशाद निवासी हरिपुर कोर्ट रोड थाना विकासनगर उम्र 36 वर्ष एवं गुलनाज पत्नी अफजाल निवासी हरिपुर कोर्ट रोड थाना विकासनगर उम्र 32 वर्ष हैं। दुर्घटना में अफजाल को मामूली चोटें आई थी, जबकि गुलनाज को गंभीर चोटें आयी। जिसे प्राथमिक उपचार के लिये आर्मी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद गुलनाज को 108 के माध्यम से देहरादून रेफर किया गया है। गंभीर रूप से घायल गुलनाज के साथ उसके पति आर्मी अस्पताल के डॉक्टर है।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440