आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं पर इस मामले को लेकर दर्ज हुआ मुकदमा

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। लॉकडाउन कर्फ्यू नियमों का उल्लंघन कर आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा बिना अनुमति के भीड़ एकत्रित करने पर कोतवाली डालनवाला पुलिस ने कार्यकर्ताओं के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार विश्वव्यापी कोरोना वायरस संक्रमण से सुरक्षा के दृष्टिगत भारत सरकार व उत्तराखंड राज्य सरकार द्वारा संपूर्ण देश में लॉकडाउन का पालन कराने हेतु निर्देशित किया गया है।
कोतवाली डालनवाला पुलिस के अनुसार विगत 14 जून को आम आदमी कार्यकर्ताओं द्वारा बिना अनुमति के बीजेपी महानगर कार्यालय परेड ग्राउंड पर एकत्र होकर नारेबाजी कर भीड़ इकट्ठी की गई। जिसे लॉकडाउन शांति व्यवस्था में व्यवधान उत्पन्न हुआ। मौके पर एकत्रित कार्यकर्ताओं को समझाने का काफी प्रयास किया किंतु नहीं मानें। अधिकांश कार्यकर्ताओं द्वारा सोशल डिस्टेंसिंग कोविड कर्फ्यू के नियमों का उल्लंघन किया गया। आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं के इस कृत्य से कोविड संक्रमण फैलने की पूर्ण आशंका थी। जिस कारण रविन्द्र आनंद, उमा सिसोदिया, सीमा कश्यप, नवीन किरसाली, डॉक्टर शोहेब अंसारी, एडवोकेट विनोद कुमार व अन्य 10-15 अन्य व्यक्तियों के विरुद्ध कोतवाली डालनवाला पर मुकदमा अपराध संख्या-135/2021 धारा- 188/269/270 भादवि व 51(ख) आपदा प्रबंधन अधिनियम पंजीकृत किया गया है।

यह भी पढ़ें -   आर्डन प्रोग्रेसिव स्कूल के समर कैंप में निखर रही बच्चों की प्रतिभा

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440