उत्तराखंड बॉर्डर पर बैरिकेडिंग तोड़ने के मामले में अज्ञात निहंगों पर हत्या के प्रयास समेत गंभीर धाराओं में मुकदमा

खबर शेयर करें

पुलिस का दावा- बैरिकेडिंग तोड़ी, सरकारी कार्य में बाधा डाली और पुलिस पर वाहन चढ़ाने का प्रयास, श्रीनगर में भी कार्रवाई की मांग तेज।

समाचार सच, देहरादून। उत्तराखंड में हेमकुंड साहिब यात्रा के दौरान कानून-व्यवस्था को लेकर बड़ा विवाद सामने आया है। कुल्हाल बॉर्डर पर बैरिकेडिंग तोड़कर राज्य में प्रवेश करने के मामले में पुलिस ने अज्ञात निहंगों के खिलाफ हत्या के प्रयास समेत कई गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। मामले की जांच विकासनगर पुलिस को सौंपी गई है।

पुलिस के अनुसार, गुरुवार देर रात बड़ी संख्या में लोग कुल्हाल बैरियर पर पहुंचे। प्रशासन ने उन्हें छोटे-छोटे समूहों में आगे बढ़ने की सलाह दी, लेकिन बातचीत सफल नहीं हो सकी। इसके बाद कुछ लोगों ने बैरिकेडिंग तोड़ दी और आगे बढ़ गए।

यह भी पढ़ें -   अगर अचानक रूकावटें, मानसिक अस्थिरता, भ्रम और परिस्थितियों में अनचाहे बदलाव देखने को मिल रहे हैं तो बढ़ रहा है राहु दोष

एफआईआर के मुताबिक इस दौरान सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने, पुलिसकर्मियों पर वाहन चढ़ाने का प्रयास करने, हथियार लहराकर भय का माहौल बनाने और सरकारी कार्य में बाधा डालने जैसे आरोप लगाए गए हैं। पुलिस ने सोशल मीडिया पर अधिक संख्या में लोगों को कर्णप्रयाग पहुंचने की अपील किए जाने का भी उल्लेख किया है।

यह भी पढ़ें -   हल्द्वानी में एक-एक ताला तोड़कर मचाई दहशत! 7 चोरियों का राज खुला, 45 मुकदमों वाले पिद्दा समेत दो हिस्ट्रीशीटरों को पुलिस ने दबोचा

एसपी देहात पंकज गैरोला ने बताया कि अज्ञात आरोपियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी गई है। मामले की जांच उपनिरीक्षक सनोज कुमार को सौंपी गई है और घटनास्थल के वीडियो व अन्य साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।

उधर, श्रीनगर में भी इस मुद्दे को लेकर स्थानीय युवाओं और छात्र संगठनों ने पुलिस प्रशासन से मुलाकात कर सभी के लिए समान कानून लागू करने की मांग की। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि यातायात नियमों और कानून के पालन में किसी भी व्यक्ति के साथ अलग-अलग रवैया नहीं अपनाया जाना चाहिए।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440