शादी से इनकार और मानसिक प्रताड़ना से टूटी युवती, आत्महत्या मामले में 6 पर मुकदमा दर्ज

खबर शेयर करें

समाचार सच, रामनगर। नैनीताल जिले के रामनगर क्षेत्र में युवती की आत्महत्या के मामले ने अब नया मोड़ ले लिया है। मृतका के पिता की शिकायत पर पुलिस ने गांव के एक युवक समेत छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। परिजनों ने आरोप लगाया है कि शादी का झांसा देकर युवती का शोषण किया गया और बाद में उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित किया गया, जिसके चलते उसने आत्मघाती कदम उठा लिया।

जानकारी के अनुसार, रामनगर कोतवाली क्षेत्र के मालधन चौड़ इलाके में 26 अप्रैल की रात 20 वर्षीय युवती ने आत्महत्या कर ली थी। घटना के बाद अब युवती के पिता ने पुलिस को तहरीर देकर गांव के ही एक युवक और उसके परिवार पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

तहरीर में कहा गया है कि आरोपी युवक ने उनकी बेटी को प्रेमजाल में फंसाकर शादी का वादा किया था। आरोप है कि इसी भरोसे पर उसने युवती के साथ शारीरिक संबंध बनाए, लेकिन बाद में शादी करने से साफ इनकार कर दिया। इतना ही नहीं, जब युवती ने शादी की बात दोबारा उठाई तो युवक के परिवार वालों ने भी उसके साथ अभद्र व्यवहार किया।

यह भी पढ़ें -   परिवर्तिनी एकादशी 2026: 22 सितंबर को मनाई जाएगी जलझूलनी एकादशी

परिजनों का आरोप है कि युवक के माता-पिता, भाई, भाभी और बहन ने युवती के साथ गाली-गलौज और मारपीट की, जिससे वह लगातार मानसिक तनाव में रहने लगी थी। इसी प्रताड़ना से परेशान होकर उसने आत्महत्या जैसा कठोर कदम उठाया।

यह भी पढ़ें -   परिवर्तिनी एकादशी 2026: 22 को होगा व्रत, 23 को पारण के साथ ऐसे खोलेंगे व्रत

मामले की गंभीरता को देखते हुए रामनगर कोतवाली पुलिस ने आरोपी युवक सहित कुल छह लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस पूरे प्रकरण की गहन जांच में जुटी हुई है।

क्षेत्राधिकारी रामनगर सुमित पांडे ने बताया कि युवती की आत्महत्या के मामले में परिजनों की ओर से प्राप्त तहरीर के आधार पर केस दर्ज किया गया है। उन्होंने कहा कि जांच के दौरान सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440