fir

लालकुआं विधायक से अभद्रता, धक्का-मुक्की और गाली गलौज, कईयों पर केस दर्ज

खबर शेयर करें

समाचार सच, लालकुआं/हल्द्वानी। उत्तराखंड के लालकुआं विधान सभा क्षेत्र के विधायक डॉ. मोहन बिष्ट के खिलाफ चोरगलिया थाने में प्रदर्शन और घेराव के मामले में संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। यह मुकदमा सुधीर जांगी द्वारा दर्ज कराया गया, जिसमें विधायक के खिलाफ गाली-गलौच, धक्का-मुक्की, और उनके वाहन को क्षति पहुंचाने के प्रयास का आरोप लगाया गया है।

बताते चलें कि रविवार को चोरगलिया पशु चिकित्सालय के वैक्सीनेटर को हटाए जाने से नाराज ग्रामीणों ने पचुवाखेड़ा में विधायक का घेराव किया। कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों ने जमकर नारेबाजी की, और जब विधायक जाने लगे, तो उन्होंने विधायक की गाड़ी के आगे लेटकर हंगामा किया। लगभग तीन घंटे तक यह प्रदर्शन चलता रहा, जिसके बाद पुलिस ने किसी तरह विधायक को वहां से निकालकर लालकुआं रवाना किया।

यह भी पढ़ें -   पिथौरागढ़ में कांग्रेस के मंच पर फूटा अंदरूनी विवाद! भाषण से भड़के विधायक मयूख महर, समर्थकों संग बीच सम्मेलन से निकले बाहर

ज्ञात हो कि वैक्सीनेटर भुवन चंद्र पंत को एक परिवार की शिकायत पर हाल ही में लालकुआं से सम्बद्ध कर हटा दिया गया था। इस निर्णय के खिलाफ ग्राम प्रधान और क्षेत्र पंचायत सदस्य विधायक से मिलकर वैक्सीनेटर की वापसी की मांग कर चुके थे, लेकिन विधायक ने उनकी मांग को अस्वीकार कर दिया।

यह भी पढ़ें -   मूसलाधार बारिश का कहर, हल्द्वानी में भरभराकर धंसी सड़क, मुख्य मार्ग बंद, ट्रैफिक डायवर्ट

रविवार को विधायक दुग्ध संघ के बोनस वितरण कार्यक्रम में पहुंचे, और ग्रामीणों को उनके आगमन की जानकारी पहले से थी। सैकड़ों की संख्या में नाराज ग्रामीण ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे, जिनमें महिलाएं, ग्राम प्रधान, और अन्य जनप्रतिनिधि भी शामिल थे। ग्रामीणों का यह प्रदर्शन विधायक के प्रति गहरे आक्रोश को दर्शाता है।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440