समाचार सच, हल्द्वानी। ट्रक में सो रहे चालकों के चोरों द्वारा मोबाइल व नगदी साफ कर दी। पीड़ितों द्वारा पुलिस को तहरीर सौंप कार्रवाई की गुहार लगायी है।
सौंपी तहरीर के अनुसार जिला रामपुर तहसील मिलक थाना म्यूढ़ी निवासी राकेश पुत्र जगदीश ने बताया है कि वह चालक धर्मपाल व गौरव शर्मा ट्रकों से सीमेंट लेकर अलीगढ़ से यहां पहुंचे, लेकिन रात होने के कारण उनके द्वारा गोरापड़ाव में ट्रकों खड़ा कर दिया और उसमें ही सो गये। इस बीच चोरों ने ट्रकों की जाली काट कर उनके मोबाइल व नगदी पर हाथ कर फरार हो गये। इसका पता उन्हें प्रातः जागने पर चला। पुलिस ने तहरीर के आधार पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर अपनी कार्यवाही शुरू कर दी है।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440












