
समाचार सच, हल्द्वानी। बनभूलपुरा थाना क्षेत्र के बरेली रोड होंडा शोरूम के सामने से एक युवा कैटरिंग कारोबारी की गला घोट कर हत्या करने का मामला प्रकाश में आया हैं। इस घटना से क्षेत्र में दहशत फैल गयी है। सूचना पर बनभूलपुरा पुलिस एसओजी की टीम मौके पर पहुंच कर घटना की जानकारी ली और शव का पंचनामा कर पौस्टमार्टम के लिये भेज दिया गया है। इधर मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार की सुबह बरेली रोड होंडा शोरूम के सामने क्षेत्र के कुछ लोगों ने दिलशाद के बगीचे में पड़ा शव देखा। तो वह लोग सहम गये और शीघ्र ही घटना की सूचना क्षेत्र पुलिस को दी। देखते-देखते घटना स्थल पर भीड़ जुटना शुरू हो गयी। सूचना पर पहुंची बनभूलपुरा थाना पुलिस व एसओजी की टीम ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की। छानबीन के दौरान उक्त शव की शिनाख्त 38 वर्षीय कैटरिंग कारोबारी सोनू गुप्ता पुत्र स्व0 तेज पाल निवासी उजाला नगर बरेली रोड हल्द्वानी से हुई। इधर फॉरेंसिक एक्सपर्ट द्वारा फिंगर फ्रिंट लेने के साथ ही आवश्यक बिंदु पर जांच की। मामला प्रथम दृष्टया गला घोटकर हत्या करने का प्रतीत हो रहा है। क्षेत्र में घटना से कैटरिंग कारोबारी की मौत से जहां क्षेत्र के आसपास में दहशत फैल गयी है वहीं मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। सूचना पर घटना स्थल पहुंची मृतक की माँ शकुंतला देवी व पत्नी रजनी का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शव को पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया है। परिजनों के अनुसार मृतक सोनू गुप्ता हलवाई का काम करता था। वह तीन भाई में सबसे छोटा था। बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले पति पत्नी का झगड़ा भी हुआ था। इधर मौके पर पहुंचे एसपी सिटी डा0 जगदीश चंद्र के अनुसार प्रथम दृष्टया से मामला हत्या का लग रहा है। उनका कहना है कि जल्द ही हत्या खुलासा कर दिया जाएगा।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440
















