नैनीताल में लोकतंत्र का उत्सवः 522 बूथों पर शांतिपूर्ण और पारदर्शी मतदान, उत्साह से उमड़े मतदाता

खबर शेयर करें

समाचार सच, नैनीताल। त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन-2025 के दूसरे चरण में आज नैनीताल जिले के चार विकासखंडों में मतदान प्रक्रिया पूरे जोश और उल्लास के साथ चल रही है। जिले के कुल 522 मतदान केंद्रों पर वोटिंग शांतिपूर्ण और पारदर्शी तरीके से जारी है।

अपर जिलाधिकारी विवेक राय ने मोटाहल्दू बूथ का निरीक्षण किया और बूथ का जायजा लेते हुए कहा कि जनता में उत्साह देखते ही बनता है। लोग लोकतंत्र के इस पर्व में बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं। मतदान पूरी पारदर्शिता और निष्पक्षता के साथ शांतिपूर्ण ढंग से संचालित हो रहा है।

लोग सुबह से ही उमड़ पड़े हैं और भारी संख्या में मतदान केंद्रों का रुख कर रहे हैं। मतदाताओं में खासा जोश है और वे अपने जनप्रतिनिधि चुनने को आतुर दिखाई दे रहे हैं। प्रशासन भी पूरी मुस्तैदी से निर्वाचन प्रक्रिया की निगरानी कर रहा है।

जिला प्रशासन की अपील है कि सभी मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग जरूर करें और शांतिपूर्ण मतदान में सहयोग दें।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440