अजवाइन की पत्तियां फाइबर से भरपूर और रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में सहायक

खबर शेयर करें

समाचार सच, स्वास्थ्य डेस्क। बढ़ती है रोग प्रतिरोधक क्षमता – अजवाइन की पत्तियों का इस्तेमाल करने से रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। इससे शरीर का इम्यून सिस्टम मजबूत होता है। साथ ही यदि आप इनका नियमित सेवन करते हैं तो हेल्थ में कई पॉजिटिव बदलाव देखने को मिलते हैं। साथ ही शरीर को संक्रमण से भी बचाया जा सकता है। वहीं संक्रमण से भी बचाव होता है।

पेट के लिए फायदेमंद – अजवाइन के पत्तों का रस पाचन को बेहतर बनाता है और पेट से जुड़ी समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है। गैस्ट्रिक एसिड और डाइजेस्टिव एंजाइम्स को बढ़ाने में मदद करते हैं। इससे एसेडिटी की समस्या भी दूर होती है।

जोड़ों के दर्द में मददगार – यदि आपको हड्डियों से संबंधित परेशानी है तो भी अजवाइन के पत्तों का सेवन कर सकते है। इसमें मौजूद एंटी इंफ्लेमेटरी गुणों से जोड़ो का दर्द व सूजन कम की जा सकती है।

यह भी पढ़ें -   नेपाल में कुदरत का कहर! 157 मौतें, 750 से ज्यादा लापता… 133 भारतीय भी शामिल, भारत ने भेजी 10 टन राहत सामग्री

सर्दी खांसी में उपयोगी – अजवाइन के पत्तों में एंटीसेप्टिक गुण पाए जाते हैं, जो खांसी, जुकाम और अस्थमा जैसी सांस से जुड़ी परेशानियों के इलाज में प्रभावी हैं। यह श्वास नली को साफ करती है, ऐसे में पीसकर इसका इस्तेमाल किया जा सकता है।

यह भी पढ़ें -   ईद-मिलाद-उन-नबी पर मोमिन अंसार सभा ने अस्पतालों में बांटे फल और जूस

ऐसे कर सकते हैं इस्तेमाल –अजवाइन के पत्तों का इस्तेमाल मसाले के मिक्सचर में किया जा सकता है। सब्जी में तड़का लगाते समय इसे पीसकर डाल सकते हैं। किसी भी तरह सूप में इसका यूज किया जा सकता है। साथ ही हरी चटनी में भी आप इसका इस्तेमाल कर सकते हैं। धनिए या फिर टमाटर की चटनी में अजवाइन काफी फायदेमंद साबित हो सकता है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440