सीमेंट से लदे ट्रक के पहिए जाम, वाहनों की यहां लगी लंबी कतार

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। गुलाबघाटी में सीमेंट से लदा ट्रक खराब होने से जाम लग गया। जिससे सड़क में दोनों ओर वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लग गई। सूचना पर पहुंची यातायात पुलिस व सीआरपीएफ जवानों ने धक्का लगाकर ट्रक को सड़क से हटाया। तब जाकर स्थिति सामान्य हो पाई। हल्द्वानी-नैनीताल-भीमताल मोटर मार्ग में यातायात का काफी दबाव रहता है। गुलाबघाटी के पास सड़क संकरी होने के चलते यहां अक्सर जाम की समस्या बनी रहती है। ऐसे में यहां व्यवस्था बनाये रखने में पुलिस को खासी मशक्कत करनी पड़ती है। इस बीच शुक्रवार को रूद्रपुर से सीमेंट लेकर जा रहा ट्रक गुलाबघाटी में खराब हो गया। जिससे ट्रक सड़क के बीचों-बीच फंस गया। इससे सड़क में दोनों ओर वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लगनी शुरू हो गई। इस जाम में पर्यटक वाहनों के अलावा सीआरपीएफ की कई बसें भी फंस गई। इसकी सूचना मिलने पर यातायात पुलिस कर्मी मौके पर पहुंच गये। यातायात पुलिस कर्मियों ने सीआरपीएफ जवानों के साथ मिलकर लोगों व वाहन चालकों की मदद से धक्का लगाकर खराब हुए ट्रक को सड़क से हटाया। तब जाकर जाम में फंसे वाहन आगे बढ़ने शुरू हुए। बावजूद इसके यातायात व्यवस्था पटरी में आने में काफी समय लग गया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   आज का राशिफल | 2 नवंबर 2026, सोमवार | कार्तिक कृष्ण अष्टमी आज: कुछ राशियों को मिलेंगे तरक्की के अवसर, जानिए 12 राशियों का हाल
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440