समाचार सच, अध्यात्म डेस्क। चैत्र नवरात्रि का शुभारंभ इस वर्ष 30 मार्च से हो रहा है और यह 6 अप्रैल तक चलेगा। इन नौ दिनों में मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा की जाती है और भक्त उपवास रखकर मां का आशीर्वाद प्राप्त करते हैं। इस दौरान घरों और मंदिरों में घट स्थापना की जाती है, जो शक्ति साधना का प्रतीक मानी जाती है।


घट स्थापना के दो शुभ मुहूर्त
नवरात्रि के पहले दिन घट स्थापना का विशेष महत्व होता है। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, इस वर्ष दो शुभ मुहूर्त उपलब्ध हैं।
प्रथम मुहूर्त – प्रातः 06.15 से 08.30 बजे तक
द्वितीय मुहूर्त – मध्यान्ह 11.45 से 12.30 बजे तक
घट स्थापना विधि में मिट्टी के पात्र में जौ बोए जाते हैं, जल से भरे कलश की स्थापना होती है और उसके ऊपर नारियल रखा जाता है। कलश को माँ दुर्गा का प्रतीक मानकर विधिपूर्वक पूजन किया जाता है।
नौ दिनों की पूजा विधि और नौ देवियां
नवरात्रि के प्रत्येक दिन माँ दुर्गा के एक स्वरूप की पूजा की जाती है
शैलपुत्री माता – प्रथम दिन घी का भोग लगाने से स्वास्थ्य लाभ होता है।
ब्रह्मचारिणी माता – चीनी या मिश्री का भोग अर्पित करने से जीवन में शांति आती है।
चंद्रघंटा माता – दूध या खीर का भोग लगाने से भय दूर होता है।
कूष्मांडा माता – मालपुए का भोग देने से आयु और बल में वृद्धि होती है।
स्कंदमाता – केले का भोग करने से संतान सुख प्राप्त होता है।
कात्यायनी माता – शहद का भोग करने से विवाह संबंधी बाधाएं दूर होती हैं।
कालरात्रि माता – गुड़ का भोग करने से शत्रु भय समाप्त होता है।
महागौरी माता – नारियल का भोग करने से इच्छित फल की प्राप्ति होती है।
सिद्धिदात्री माता – तिल का भोग अर्पित करने से सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं।
नवरात्रि व्रत का वैज्ञानिक पक्ष
नवरात्रि के दौरान उपवास का वैज्ञानिक आधार भी है। इस समय ऋतु परिवर्तन होता है, जिससे शरीर में ऊर्जा संतुलित बनी रहे और पाचन तंत्र मजबूत रहे। फलाहार और सात्विक भोजन शरीर को डिटॉक्स करने में मदद करता है और मानसिक शांति प्रदान करता है।
विशेष अनुष्ठान और कन्या पूजन
नवरात्रि के अंतिम दिन अष्टमी और नवमी को कन्या पूजन का विशेष महत्व होता है। इस दिन नौ कन्याओं को भोजन कराकर माता का आशीर्वाद प्राप्त किया जाता है।
नवरात्रि का पर्व शक्ति, भक्ति और साधना का पर्व है, जिसे पूरे श्रद्धा भाव से मनाने से जीवन में सुख, शांति और समृद्धि का आगमन होता है।




सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440