चंपावत खूनी संघर्षः चाकू हमले में घायल एक और युवक की मौत, हल्द्वानी एसटीएच में उपचार के दौरान तोड़ा दम

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। उत्तराखंड के चम्पावत जिले के पाटी ब्लॉक के रमक गांव में 15 जून को हुए खूनी संघर्ष मामले में अब दो युवकों की मौत हो गई हैं। विगत 16 जून को मामले के आरोपी ने हल्द्वानी एसटीएच में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया था और आज सोमवार को इसी मामले में घायल एक युवक ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया है। जबकि इस घटना में अभी हमलावर मृतक की मां सहित दो लोगों का इलाज चल रहा है।

बता दें कि पाटी ब्लॉक के रमक गांव में 15 जून की रात दयानंद जोशी अपने घर से चाकू लेकर गांव के दो युवकों जीवन (24) और खिलानंद (34) को मारने के लिए निकला था। दयानंद की मां ने बेटे को जाने से रोकने की कोशिश की। इस दौरान दयानंद ने मां पार्वती देवी के पेट में चाकू मार दिया, जिससे वह बुरी तरह घायल हो गई। इसके बाद दयानंद ने आवेश में आकर दोनों युवकों पर भी जानलेवा हमला किया और खुद को चाकू मारकर लहूलुहान कर लिया। चारों घायलों को पाटी अस्पताल पहुंचाया। जहां हालत गंभीर होने पर चारों को सुशीला तिवारी अस्पताल रेफर किया गया था। 16 जून को एसटीएच में उपचार के दौरान मामले का आरोपी दयानंद जोशी ने उपचार के दौरान मौत हो गई।

आज 17 जून को उपचार के दौरान खिलानंद ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। अब इस मामले में हमलावर समेत अब तक दो लोगों की मौत हो चुकी है। जबकि एसटीएच में पार्वती देवी और जीवन का उपचार चल रहा है। दोनों की स्थिति नाजुक बनी हुई है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   सड़क पर बिखरी रेता-बजरी ने छीन ली एक और जिंदगी! रामनगर में युवा होटल कारोबारी की दर्दनाक मौत, लापरवाही पर फूटा लोगों का गुस्सा
Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440