बदलते मौसम में लोग ज्यादा बीमार क्यों पड़ते हैं? जानें कारण और बचाव के उपाय

खबर शेयर करें

समाचार सच, स्वास्थ्य डेस्क। जब भी मौसम में बदलाव हो रहा होता है तो उस समय सर्दी, जुखाम, बुखार या इंफेक्शन जैसी बीमारियां ज्यादा होती हैं। आज हम आपको बताएंगे कि मौसम बदलने पर ही लोग ज्यादा बीमार क्यों पड़ते हैं और इससे कैसे बचा जा सकता है।

क्या आपने कभी इस बात पर गौर किया है कि हम बदलते मौसम में ही ज्यादा बीमार क्यों पड़ते हैं? जब भी मौसम में बदलाव हो रहा होता है तो उस समय सर्दी, जुखाम, बुखार या इंफेक्शन जैसी बीमारियां ज्यादा होती हैं। अगर आपके मन में भी यह सवाल है तो आज का यह लेख जरूर पढ़ें। आज हम आपको बताएंगे कि मौसम बदलने पर ही लोग ज्यादा बीमार क्यों पड़ते हैं और इससे कैसे बचा जा सकता है –

हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक, बदलते मौसम में ज्यादा बीमार पड़ने का मुख्य कारण है हमारे शरीर का खुद को मौसम के अनुरूप ना ढाल पाना। दरअसल, जैसे जैसे मौसम में बदलाव होता है वैसे ही हमारे शरीर का तापमान भी बदलता है। अचानक से मौसम बदलने पर हमारे शरीर को ढलने में वक्त लगता है। जब हमारा शरीर नए मौसम के मुताबिक खुद को तैयार नहीं कर पाता है तो कई तरह की दिक्कतें हो जाती हैं।

यह भी पढ़ें -   8 मार्च से बदलेगा उत्तराखंड का मौसम, कई जिलों में बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी का अलर्ट

इसके अलावा मौसम में बदलाव का हमारी इम्यून सिस्टम पर भी असर होता है। बदलते मौसम में हमारी इम्यूनिटी कमजोर हो जाती है जिससे बीमार होने की संभावना ज्यादा बढ़ जाती है।

बदलते मौसम में बीमार पड़ने के कारण

  • कमजोर इम्यूनिटी
  • खानपान की गलत आदतें
  • अपने आसपास साफ सफाई ना रखना
  • खराब जीवन शैली
  • बदलते मौसम में बीमार पड़ने से कैसे बचें

खानपान का रखें ध्यान
बदलते मौसम में बीमार होने से बचने के लिए अपने खानपान का विशेष ध्यान रखें। अपनी डाइट में पौष्टिक चीज़ें जैसे मौसमी सब्जियां, फल, नट्स आदि शामिल करें। विटामिन सी युक्त फल जैसे नींबू संतरा, पपीता आदि खाएं, इससे शरीर की इम्युनिटी बढ़ती है।

आसपास की स्वछता का ध्यान रखें
बीमारियों से बचने के लिए अपने आसपास की स्वच्छता का खास ध्यान रखें। जहां गंदगी होती है वहां बैक्टीरिया और बीमारी फैलने का खतरा ज्यादा होता है इसलिए अपने आसपास सफाई रखें। खाना बनाने या खाने से पहले साबुन पानी या सैनिटाइजर से अपने हाथों को अच्छी तरह साफ करें।

यह भी पढ़ें -   दुर्घटना में मृत युवक के वाहन से मोबाइल-अंगूठी चुराने वाले दो शातिर चोर गिरफ्तार

पर्याप्त कपड़े पहनकर रखें
बदलते मौसम मैं अक्सर दिन में हल्की गर्मी रहती है लेकिन सुबह शाम मौसम ठंडा हो जाता है। अक्सर हम मौसम के बदलाव पर ज्यादा ध्यान नहीं देते हैं और पर्याप्त कपड़े नहीं पहनते हैं। इससे सर्दी-खांसी और बुखार हो सकता है इसलिए शाम को पर्याप्त कपड़े पहनकर ही घर से बाहर निकलें।

एक्सरसाइज करें
नियमित रूप से एक्सरसाइज करना हमारी सेहत के लिए बहुत जरूरी है। इससे शरीर में रक्त संचार बेहतर होता है और इम्यून सिस्टम भी मजबूत बनता है। वॉकिंग, रनिंग, साइकिलिंग और जॉगिंग जैसी एक्सरसाइज को अपनी दिनचर्या में जरूर शामिल करें।

खूब पानी पिएँ
बदलते मौसम में बीमारियों से बचने के लिए पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं। इससे शरीर में जमा विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में मदद मिलेगी। स्वस्थ रहने के लिए रोजाना 2 से 3 लीटर पानी जरूर पिएँ।

अच्छी नींद लें
स्वस्थ रहने के लिए पर्याप्त नींद जरूरी है। शरीर को पर्याप्त आराम न मिलने से इम्यून सिस्टम कमजोर होता है और इससे बीमार पड़ने का खतरा बढ़ जाता है। इसलिए रोजाना 7 से 8 घंटे की नींद जरूर लें।
(साभार: प्रिया मिश्रा)

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440