समाचार सच, ऋषिकेश। श्रीनगर गढ़वाल से ऋषिकेश जा रही बस रास्ते में एक्सीडेंट का शिकार हो गई। ये बस चारधाम यात्रियों को ले जा रही थी। बस ऋषिकेश रोड पर पलट गई। जिसमें एक यात्री गंभीर रूप से घायल हो गया।
जानकारी के मुताबिक बस चारधाम यात्रा पर आए गुजरात के यात्रियों को ले जा रही थी। बस में अहमदबाद के 28 तीर्थयत्री सवार थे। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। 108 व अन्य वाहनों के माध्यम से सभी यात्रियों को अस्पताल पहुंचाया गया।
Chardham pilgrims bus met with an accident, 28 pilgrims on board
ADVERTISEMENTS


सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440



