घर पर होंगे उत्तराखण्ड के चारधाम मंदिरों की आरती के दर्शन

खबर शेयर करें

शीघ्र ही शुरू करेगा रिलायंस जियो कम्पनी सीधा प्रसारण

समाचार सच, देहरादून (एजेंसी)। अब भक्त-श्रद्धालुओं को अपने घर पर ही उत्तराखण्ड में स्थित चारधाम सहित कई मन्दिरों की आरती के दर्शन हो सकेंगे। रिलायंस जियो शीघ्र ही उक्त मन्दिरों की आरती की लाइवस्ट्रीमिंग करेगा। इसके लिए जियो शीघ्र ही एक डिजिटल प्लेटफार्म तैयार कर उसे उत्तराखंड सरकार को उपलब्ध कराएगी। इससे बदरीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री सहित धार्मिक स्थलों के दर्शन किये जा सकेंगे।

यह भी पढ़ें -   उत्तराखंड में शिक्षा विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, कई अहम पदों पर नई तैनाती, शिक्षा व्यवस्था को मिलेगी नई रफ्तार

ज्ञात हो कि साल 2018 में उत्तराखंड इन्वेस्टर्स समिट से पहले मुंबई में आयोजित रोड शो के दौरान, रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत से मुलाकात के दौरान डिजिटल उत्तराखंड के लिए नेट कनेक्टीविटी में सहयोग का प्रस्ताव रखा था। रिलायंस जियो ने फाइबर कनेक्टिविटी पर काम किया जहां लगभग 89 फीसदी काम किया जा चुका है। इसके लिए मुख्यमंत्री रावत ने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि चार धाम और दूसरे प्रमुख मंदिरों के लाइव दर्शन से एक ओर जहां दुनिया भर के लोग उत्तराखंड की आध्यात्मिकता से परिचित होंगे वहीं दूसरी ओर शारीरिक अस्वस्थता या अन्य दूसरे कारणों से आने में असमर्थ श्रद्धालु चारधाम के दर्शन का लाभ उठा सकेंगे।

यह भी पढ़ें -   उत्तराखंड में आज से बड़ा बदलावः बिना मान्यता नहीं चलेंगे मदरसे, नई शिक्षा व्यवस्था लागू, सीएम धामी ने बांटे प्रमाणपत्र
Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440