1 जुलाई से चारधाम यात्रा शुरू, पहले चरण में यह तीन जिले के लोग कर सकेंगे सशर्ते यात्रा

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। उतराखंड में एक जुलाई से चारधाम यात्रा शुरू करने की जारी हो गये है। पहले चरण में 10 जुलाई तक केवल चमोली, रूद्रप्रयाग व उत्तरकाशी जनपद के क्षेत्रवासी ही सशर्ते यात्रा कर सकेंगे। कोरोना नेगेटिव रिपोर्ट के साथ धामों में दर्शन करने की छूट होगी। उक्त जानकारी देते हुए शासकीश प्रवक्ता सुबोध उनियाल ने बताया कि 11 जुलाई से राज्य के अन्य जिलों के लिए भी यात्रा खोल दी जाएगी। लेकिन, इस दौरान कोविड की नेगेटिव रिपोर्ट लाने की अनिवार्यता रखी गई है। आपको बता दें कि कई रियायतें देने के साथ ही राज्य सरकार ने कोविड कर्फ्यू को 29 जून तक बढ़ा दिया है। इस दौरान अर्बन एरिया में नाईट कर्फ्यू लागू रहेगा। सप्ताह में अब बाजार पांच दिन खोले जाने की अनुमति दी गयी और शनिवार व रविवार बाजार बंद रहेगा।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   पौड़ी में दर्दनाक हादसाः गहरी खाई में गिरी कार, हरिद्वार के पांच लोगों की मौत, एक की हालत गंभीर
Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440