देवी के नाम पर धोखाः तांत्रिक ने महिला से दुष्कर्म और पांच लाख की ठगी, पुलिस ने किया गिरफ्तार

खबर शेयर करें

समाचार सच, रुद्रपुर (उधम सिंह नगर)। रुद्रपुर कोतवाली पुलिस ने एक फर्जी तांत्रिक को गिरफ्तार किया है, जो भोले-भाले लोगों को देवी-धर्म और दबे धन का झांसा देकर अपने जाल में फंसाता था। आरोपी राम भगत ने तंत्र-मंत्र का डर दिखाकर एक महिला से दुष्कर्म किया और बाद में ब्लैकमेल कर उससे पांच लाख रुपये भी ठग लिए।

पीड़िता ने 8 जून 2025 को पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसकी मुलाकात कुछ समय पहले राम भगत नामक तांत्रिक से हुई थी। उसने घरेलू समस्याओं के समाधान के नाम पर महिला को यह विश्वास दिलाया कि उसके घर में देवी द्वारा दबा हुआ धन मौजूद है, जिसे वह तांत्रिक क्रियाओं से बाहर निकाल सकता है।

21 मार्च को आरोपी पीड़िता के घर पहुंचा और पूजा के नाम पर कमरे में अंधेरा कर एक गड्ढा खोद दिया। गड्ढे में सांप और चमकदार वस्तुएं दिखाकर उसने महिला को भ्रमित किया और फिर जबरन अश्लील हरकतें शुरू कर दीं। विरोध करने पर उसने तंत्र-मंत्र से पूरे परिवार को नुकसान पहुंचाने की धमकी दी और जबरन दुष्कर्म किया।

यह भी पढ़ें -   23 साल बाद फिर सामने आई जेनी, प्रेस कॉन्फ्रेंस में छलका दर्द; हरक सिंह रावत पर गंभीर आरोप लगाकर मांगा न्याय

इसके बाद आरोपी ने पीड़िता को तीनपानी डैम के पास बुलाया और उसका अश्लील वीडियो दिखाकर पांच लाख रुपये की मांग की। डर के चलते महिला ने पैसे दे दिए, लेकिन आरोपी की मांगें यहीं नहीं रुकीं। उसने लगातार पैसे मांगने शुरू कर दिए।

यह भी पढ़ें -   रेखा आर्या के पति गिरधारी लाल साहू गिरफ्तार, झांसी से दबोचा; भतीजा भी पुलिस की गिरफ्त में, 44 मुकदमों का आपराधिक इतिहास आया सामने

पीड़िता ने जब खुद जानकारी जुटाई, तो पता चला कि राम भगत पहले भी इसी तरह के मामलों में जेल जा चुका है और कई लोगों को देवी का डर दिखाकर ठग चुका है।

पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी को डिग्री कॉलेज के पास से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने कबूल किया कि वह देवी का भय दिखाकर दबे धन का झांसा देता था और इस बहाने लोगों को ठगता था। उसके खिलाफ पहले भी वर्ष 2021 में ट्रांजिट कैंप थाने में मामला दर्ज है।
कोतवाली पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440