समाचार सच, हल्द्वानी। पुलिस ने एक सटोरिये को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया है। बनभूलपुरा थाना पुलिस के अनुसार रात्रि गश्त के दौरान मुखबिर की सूचना पर चीता मोबाइल टीम ने इन्द्रानगर बड़ी रोड फाटक के पास छापा मारा। जहां से पुलिस ने एक सट्टा एजेंट को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी में पुलिस को उसके पास से 1500 रूपये की नगदी व सट्टा पर्ची बरामद हुई। सट्टा एजेंट ने पुलिस को अपना नाम मोहम्मद खालिद पुत्र जाकिर निवासी इन्द्रानगर, साबरी मस्जिद बताया। पुलिस के अनुसार वह लंबे समय से सट्टे की खाईबाड़ी में संलिप्त रहा है। सटोरिये को कार्यवाही के बाद न्यायालय में पेश किया गया है।
ADVERTISEMENTS


सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440


