मुख्यमंत्री ने बच्चों के साथ मनाया पारंपरिक फूलदेई त्यौहार

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने मुख्यमंत्री आवास में उत्तराखण्ड का पारंपरिक फूलदेई त्यौहार बच्चों के साथ मनाया। मुख्यमंत्री ने प्रकृति के इस त्यौहार की बच्चों को बधाई देते हुए कहा कि प्रकृति संरक्षण, हमारी संस्कृति में है। यह बङी खुशी की बात है कि हमारे बच्चों में अपनी संस्कृति और परम्पराओं से लगाव बना हुआ है।

यह भी पढ़ें -   उत्तराखंड में आज से बड़ा बदलावः बिना मान्यता नहीं चलेंगे मदरसे, नई शिक्षा व्यवस्था लागू, सीएम धामी ने बांटे प्रमाणपत्र

मुख्यमंत्री श्री त्रिवेंद्र ने कहा कि हमें अपनी प्राचीन संस्कृति को संजोकर रखने की जरूरत है। प्रकृति के इस त्यौहार को संजोए रखने के लिये सबको मिलकर प्रयास करने होंगे। फूलदेई का त्यौहार सुख शांति की कामना का प्रतीक है। उन्होंने प्रदेश वासियों को फूलदेई त्यौहार की शुभकामनाएं एवं बधाई दी है। मुख्यमंत्री ने सीएम आवास आए बच्चों को उपहार भेंट किए और पौधारोपण भी किया।

यह भी पढ़ें -   उत्तराखंड में आज से बड़ा बदलावः बिना मान्यता नहीं चलेंगे मदरसे, नई शिक्षा व्यवस्था लागू, सीएम धामी ने बांटे प्रमाणपत्र
Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440