मुख्यमंत्री धामी का उपचुनाव में जीत का दावा, कहा- पार्टी बड़े अंतर से दर्ज करेगी जीत

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आगामी 20 नवंबर को होने वाले उपचुनाव में भाजपा की जीत का विश्वास व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी बड़े अंतर से चुनाव जीतेगी। उन्होंने कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस ने हमेशा तुष्टिकरण और लोगों को बांटने की राजनीति की है। उन्होंने कहा कि केदारनाथ की जनता समझदार है और वह उपचुनाव में कांग्रेस को सबक सिखाएगी, जिससे भाजपा के प्रत्याशी को भारी मतों से जीत दिलाने का काम करेगी।

यह भी पढ़ें -   होली पर शांति व्यवस्था के लिए नैनीताल पुलिस का फ्लैग मार्च, एसएसपी के निर्देशन में सख्त सुरक्षा प्रबंध

सीएम धामी बुधवार को हल्द्वानी के सर्किट हाउस में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केदारनाथ के पुनर्निर्माण में तेजी आई है, जिससे यह स्थान धार्मिक पर्यटन के रूप में अपनी एक विशेष पहचान बना चुका है। इस अवसर पर, धामी ने फसलों की न्यूनतम समर्थन मूल्य में वृद्धि के लिए प्रधानमंत्री मोदी का आभार व्यक्त किया, इसे किसानों के लिए दिवाली का उपहार बताया। उन्होंने कहा कि यह निर्णय किसानों की आर्थिक उन्नति और समृद्धि का आधार बनेगा, और कृषि क्षेत्र के समग्र विकास को गति देगा।

यह भी पढ़ें -   प्रेस क्लब हल्द्वानी का होली मिलन महोत्सव बना सांस्कृतिक एकता और भाईचारे का उत्सव
Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440