भीमताल की गीता नेगी को मुख्यमंत्री धामी ने किया सम्मानित, कैंडल यूनिट से लिखी आत्मनिर्भरता की नई कहानी

खबर शेयर करें

समाचार सच, नैनीताल।
उत्तराखंड की ग्रामीण महिलाओं के लिए प्रेरणा बनीं भीमताल विकासखंड के ज्योलीकोट गांव की श्रीमती गीता नेगी को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सम्मानित किया। देहरादून स्थित मुख्य सेवक सदन में आयोजित एमयूवाई चौपाल-2026 कार्यक्रम में उन्हें ग्रामीण उद्यमिता और स्वरोजगार के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य के लिए सम्मान मिला।

गीता नेगी ने ग्रामीण उद्यम वेग वृद्धि परियोजना (ग्रामोत्थान–REAP) के सहयोग से कैंडल निर्माण इकाई स्थापित की और उसका सफल संचालन कर ग्रामीण स्तर पर स्वरोजगार की मिसाल पेश की है।

उनकी इस उपलब्धि को ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने और स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर पैदा करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

यह भी पढ़ें -   सुबह इन शब्दों को श्रद्धा से बोलने पर मन में सकारात्मकता और उत्साह का भाव बना रहता है

कैंडल यूनिट बनी आत्मनिर्भरता का जरिया
गीता नेगी का उद्यम यह दिखाता है कि यदि ग्रामीण महिलाओं को सही मार्गदर्शन, प्रशिक्षण और आवश्यक सहयोग मिले तो वे अपने गांव में ही रोजगार का साधन खड़ा कर सकती हैं। कैंडल निर्माण इकाई के जरिए उन्होंने स्वरोजगार के साथ ग्रामीण उद्यमिता को भी बढ़ावा दिया है।

यह भी पढ़ें -   आज का पंचांग एवं राशिफल: मघा नक्षत्र में द्वादशी तिथि, आज होगा पार्वण श्राद्ध, जानें 7 अक्टूबर का राशिफल

मुख्यमंत्री के हाथों सम्मानित होने के बाद उनकी उपलब्धि क्षेत्र की अन्य महिलाओं के लिए भी प्रेरणा बनी है। यह सम्मान न केवल गीता नेगी के प्रयासों की सराहना है, बल्कि उत्तराखंड में महिला सशक्तिकरण, स्वरोजगार और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में किए जा रहे प्रयासों को भी रेखांकित करता है।

गीता नेगी की सफलता संदेश देती है कि पहाड़ की महिलाएं अवसर और सहयोग मिलने पर अपने हुनर को उद्यम में बदलकर आत्मनिर्भरता की नई राह बना सकती हैं।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440