समाचार सच, अध्यात्म डेस्क।
आज 7 अक्टूबर 2026, बुधवार का दिन पितृ पक्ष की दृष्टि से विशेष है। आज आश्विन मास के कृष्ण पक्ष की द्वादशी तिथि और मघा नक्षत्र का संयोग बन रहा है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार मघा नक्षत्र युक्त द्वादशी तिथि होने से आज पार्वण विधि से श्राद्ध किया जाएगा।
मघा नक्षत्र में त्रयोदशी तिथि को पिंड निषेध बताया गया है। ऐसे में आज द्वादशी तिथि होने के कारण पार्वण विधि से श्राद्ध कर्म किया जाना विशेष माना गया है। पितरों के निमित्त श्रद्धा, तर्पण और विधि-विधान से श्राद्ध करने का यह महत्वपूर्ण अवसर है।
आज का पंचांग
-दिनांक: 7 अक्टूबर 2026, बुधवार
-विक्रम संवत: 2083
-शक संवत: 1948
-अयन: दक्षिणायन
-ऋतु: शरद
-सूर्य राशि: कन्या
-सौर तिथि: कन्यार्क 21 गते
-मास: आश्विन
-पक्ष: कृष्ण पक्ष
-तिथि: द्वादशी
-नक्षत्र: मघा
-सूर्योदय: प्रातः 6:14 बजे
-सूर्यास्त: सायं 5:49 बजे
-राहुकाल: दोपहर 12:00 बजे से 1:30 बजे तक
-विशेष: मघा नक्षत्र युक्त द्वादशी तिथि होने से आज पार्वण श्राद्ध होगा।
आज का धार्मिक महत्व
पितृ पक्ष में श्राद्ध कर्म का विशेष महत्व माना गया है। आज मघा नक्षत्र और द्वादशी तिथि का संयोग होने के कारण पार्वण विधि से श्राद्ध करने की परंपरा है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस दिन पितरों का श्रद्धापूर्वक स्मरण कर तर्पण, पिंडदान और श्राद्ध कर्म किया जाता है।
आज का राशिफल
♈ मेष
धन अर्जित करने के नए अवसर मिलेंगे। पारिवारिक जीवन में खुशियां रहेंगी। कोई रुका हुआ कार्य पूरा हो सकता है। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। अचानक यात्रा के योग बन सकते हैं। स्वास्थ्य के प्रति सजग रहें।
♉ वृषभ
रोजगार के क्षेत्र में संघर्ष करना पड़ सकता है। व्यापार में रुका हुआ धन मिलने की संभावना है। संतान संबंधी चिंता दूर होगी और स्वास्थ्य में सुधार आएगा। राजनीति के क्षेत्र में पद एवं प्रतिष्ठा बढ़ सकती है। मित्रों का सहयोग मिलेगा।
♊ मिथुन
मित्रों से विशेष सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य में सुधार होगा। व्यापार में लाभ के योग हैं और नए कार्य की योजना बन सकती है। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। संतान संबंधी चिंता दूर हो सकती है।
♋ कर्क
रुके हुए कार्य पूरे होंगे। पारिवारिक जीवन में खुशियां रहेंगी और कोई विशेष शुभ समाचार मिल सकता है। राजनीति में सक्रियता बढ़ेगी। धार्मिक कार्यों में खर्च होगा। मानसिक तनाव दूर होगा, हालांकि संतान संबंधी चिंता बनी रह सकती है।
♌ सिंह
कोई विशेष लाभ प्राप्त हो सकता है। रोजगार में बदलाव या पदोन्नति के योग हैं। शिक्षा संबंधी कार्यों में सफलता मिलेगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा। अधिकारियों से विवाद हो सकता है, इसलिए वाणी में संयम रखें।
♍ कन्या
रुका हुआ धन मिलने की संभावना है। संतान संबंधी चिंता दूर होगी। रोजगार में बदलाव संभव है। अचानक यात्रा करनी पड़ सकती है। रोजगार संबंधी चिंता बनी रह सकती है, इसलिए व्यर्थ मानसिक तनाव से बचें।
♎ तुला
परिस्थितियों के कारण मानसिक तनाव बढ़ सकता है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। रोजगार के नए अवसर मिलेंगे। पारिवारिक जीवन में खुशियां रहेंगी। राजनीति के क्षेत्र में उतार-चढ़ाव संभव है।
♏ वृश्चिक
संकल्पित कार्यों में सफलता मिल सकती है। धन खर्च बढ़ेगा। धार्मिक कार्यों में रुचि रहेगी और अचानक यात्रा के योग हैं। सामाजिक कार्यों में मान-सम्मान एवं प्रतिष्ठा बढ़ेगी। संतान संबंधी चिंता दूर होगी।
♐ धनु
पारिवारिक जीवन में खुशियां रहेंगी। कोई विशेष लाभ प्राप्त हो सकता है। राजनीति में पद एवं प्रतिष्ठा बढ़ेगी। रुका हुआ कार्य पूरा होगा। मांगलिक कार्य की योजना बन सकती है। मित्रों का सहयोग मिलेगा।
♑ मकर
मानसिक तनाव रह सकता है, लेकिन संतान संबंधी चिंता दूर होगी। कोई विशेष लाभ मिलने की संभावना है। राजनीति में उतार-चढ़ाव हो सकता है। लेन-देन में सावधानी बरतें। अधिकारियों से तनाव मिल सकता है।
♒ कुम्भ
रुके हुए कार्य पूरे होंगे। पारिवारिक जीवन में खुशियां रहेंगी। संतान पक्ष से शुभ समाचार मिल सकता है। राजनीति में पद एवं प्रतिष्ठा बढ़ेगी। धार्मिक कार्यों में खर्च होगा और मानसिक तनाव दूर होगा।
♓ मीन
अचानक यात्रा के योग बन सकते हैं। स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है, इसलिए सावधानी बरतें। पारिवारिक जीवन में खुशियां रहेंगी। संतान संबंधी चिंता दूर होगी। रोजगार के क्षेत्र में पद एवं प्रतिष्ठा बढ़ सकती है। स्थान परिवर्तन के योग भी बन रहे हैं।
आज का संदेश
पितृ पक्ष हमें अपनी परंपराओं, संस्कारों और पूर्वजों के प्रति श्रद्धा एवं कृतज्ञता का भाव रखने की प्रेरणा देता है। आज पितरों का स्मरण करते हुए श्रद्धा से श्राद्ध, तर्पण और दान-पुण्य करें। अपने जीवन में अच्छे कर्मों को अपनाने और परिवार के संस्कारों को आगे बढ़ाने का संकल्प लें।
श्रद्धा, सेवा और सद्कर्म ही जीवन की सच्ची पूंजी हैं।
आपका दिन मंगलमय एवं शुभ हो।
प्रस्तुतिः डॉ. नवीन चन्द्र जोशी
प्राचार्य, श्री महादेव गिरी संस्कृत महाविद्यालय, हल्द्वानी।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440



