समाचार सच, देहरादून। विधानसभा भवन देहरादून में आज उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूडी भूषण ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को विधानसभा सदस्य के रूप में पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।
उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूडी भूषण ने आज चंपावत उपचुनाव जीतने के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को विधानसभा सदस्य के रूप में पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। विधानसभा भवन देहरादून में प्रकाश पंत भवन स्थित सभागार में विधानसभा अध्यक्ष द्वारा दोपहर 12.30 बजे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को विधानसभा सदस्य के रूप में शपथ दिलाई गई।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440













