मुख्यमंत्री ने की राज्यपाल से मुलाकात

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से राजभवन में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुलाकात की।

इस दौरान राज्यपाल और मुख्यमंत्री के बीच राज्य की विकास योजनाओं, कानून व्यवस्था व विधानसभा में अनियमित नियुक्तियों के संबंध में की कार्रवाई पर विस्तार से चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने बताया की विधानसभा में नियुक्तियों की जांच को लेकर गठित समिति की संस्तुति सरकार ने तत्काल स्वीकार कर ली है। मुख्यमंत्री ने राज्यपाल को बेटी अंकिता की निर्मम हत्या के विषय में की जा रही कार्रवाई की भी जानकारी दी। उन्होंने आश्वस्त किया कि दोषियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जायेगा। राज्यपाल ने उत्तराखण्ड की बेटी अंकिता के साथ हुए जघन्य अपराध पर शोक व्यक्त करते हुए शोकाकुल परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त की हैं।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   सीबीएसई नॉर्थ ज़ोन स्विमिंग में आर्डन प्रोग्रेसिव स्कूल का जलवा, ओम टनवाल ने चार पदक जीतकर बढ़ाया मान
Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440