मुख्यमंत्री ने गौलापार स्थित कालीचौड़ मंदिर में की पूजा-अर्चना

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार की सुबह गौलापार स्थित कालीचौड़ मन्दिर पहुंचे। जहाँ मन्दिर पहुंचकर मुख्यमंत्री श्री धामी ने मां काली की पूजा अर्चना कर देश व प्रदेश के लिए सुख, समृद्धि की कामना की। पूजा अर्चना के पश्चात मुख्यमंत्री श्री धामी से ग्रामीणों ने मुलाकात की जहां समिति व लोगों ने सुल्ताननगरी मंदिर गेट से मां कालीचौड़ मन्दिर तक डामरीकरण के साथ ही पूर्वी खेड़ा, गोबिन्द ग्राम, सुल्ताननगरी व पश्चिमी खेड़ा लिंक मार्गों का डामरीकरण कराने की मांग रखी। मुख्यमंत्री श्री धामी ने आश्वासन दिया कि शीघ्र ही समस्या का समाधान किया जायेगा।

यह भी पढ़ें -   उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय में युवाओं के लिए सुनहरा मौका, होमस्टे मैनेजर बनकर रोजगार और स्वरोजगार का मिलेगा रास्ता

इस अवसर पर विधायक रामसिंह कैड़ा, मेयर डा0 जोगेन्दर पाल सिंह रौतेला, पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य अर्जुन बिष्ट, बसंत सनवाल, हुकम सिंह कुंवर, शेखर जोशी, पुष्कर कोश्यारी, पार्षद तन्मय रावत, हरीश मनराल, बालम बिष्ट, आलोक सत्याल, भुवन जोशी आदि उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें -   कानपुर के युवक का रानीखेत में बेरहमी से कत्ल, बुआ के घर घुसकर हत्यारे ने मचाया खूनी तांडव, दो महिलाएं भी लहूलुहान
Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440